Jharkhand Floor Test : चंपई सोरेन सरकार को विश्वासमत हासिल, फ्लोर टेस्ट में किसे मिले कितने वोट?

विश्वास मत हासिल करने से पहले चर्चा के दौरान चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. हेमंत सोरेन ने कहा कि हम ‘सामंती ताकतों’ को मुंहतोड़ जवाब देंगे

Champai Soren Government Floor Test: हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन ने सोमवार (5 फरवरी) को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वासमत के प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े. वहीं इसके खिलाफ 29 वोट पड़े।

निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। विधानसभा में मतदान के दौरान 77 विधायक उपस्थित रहे। झारखंड 81 सीटें हैं, सरकार बनाने के लिए किसी भी एक दल की 41 विधायकों की जरूरत होती है।

 

चंपई सोरेन का बीजेपी पर वार

 

चंपई सोरेन ने दो फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और बहुमत साबित करने के लिए 5 फरवरी की तारीख तय हुई। उन्होंने आज विश्वास मत पेश किया और इसके बाद इसपर चर्चा शुरू हुई। चर्चा की शुरुआत चंपई सोरेन ने की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की। इसमें हमने उन्हें असफल कर दिया. सोरेन ने कहा, ”बीजेपी हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में फंसाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है.”

क्या बोले हेमंत सोरेन?

 

इसके बाद हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार, राज्यपाल और बीजेपी पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा, ”मैं बीजेपी को मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देता हूं, अगर आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा। राजनीति से संन्यास ही नहीं झारखंड छोड़ दूंगा.” उन्होंने कहा कि आंसू नहीं बहाऊंगा, उचित समय आने पर ‘सामंती ताकतों’ को मुंहतोड़ जवाब देंगे। केंद्र की साजिश रचे जाने के बाद राजभवन ने मेरी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभायी .

हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में विधानसभा पहुंचे थे और विश्वास मत प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में हिस्सा लिया. उन्होंने दावा कि ईडी के अधिकारियों ने विधानसभा में स्पीच देने से भी रोका। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने हेमंत सोरेन को लंबी पूछताछ के बाद 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. वो ईडी की हिरासत में ही राजभवन पहुंचे और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इस समय हेमंत सोरेन ईडी की रिमांड पर हैं।

 

बीजेपी क्या बोली?

 

बीजेपी नेता अमर कुमार बाउरी ने झारखंड विधानसभा में कहा कि हेमंत सोरेन जी को पहली बार विधायक से उपमुख्यमंत्री बनाने का काम बीजेपी ने किया। अगर बीजेपी की सरकार नहीं होती तो इतने दिन की सरकार नहीं होती। कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा है कि यहां के लोगों का भला हो.  झारखंड का निर्माण बीजपी ने किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हैदराबाद में फार्मा काॅन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया जिसके परिणामस्वरूप बड़ी फार्मा कम्पनियों द्वारा उत्तर प्रदेश में निवेश करने में रूचि दिखाई जा रही है. हैदराबाद में आयोजित विंग्स इण्डिया एवार्ड-2024 में उत्तर प्रदेश को स्टेट चैम्पियन इन एवियेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता…

    Continue reading
    संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    संसद की गृह मामलों की कमेटी बैठक में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

    • By TN15
    • August 25, 2026
     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    • By TN15
    • August 25, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

    • By TN15
    • August 25, 2026
    संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    • By TN15
    • August 25, 2026
    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 25, 2026
    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

    • By TN15
    • August 25, 2026
    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज