झारखंडः बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के फायदे के लिए की पहल, कुलपति कर रहे ये काम

द न्यूज 15 

रांची । झारखंड बिरसा कृषि विश्वविद्यालय किसानों को उन्नत खेती की ट्रेनिंग देगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने आश्वस्त किया कि किसानों को हरसंभव तकनीकी सुविधा बीएयू की ओर से मुहैया कराई जाएगी। रविवार को खूंटी की कुंदी पंचायत स्थित आदिवासी बहुल डुंगटोली बस्ती का कुलपति ने भ्रमण किया। उन्होंने किसान गोष्ठी में भी हिस्सा लिया। उन्होंने आदिवासी किसानों की ओर से ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग व मल्टीटीयर्स तकनीकों से सब्जी व फलों की खेतों का अवलोकन किया। किसान गोष्ठी में कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि आदिवासी बहुल डुंगटोली बस्ती में लाभकारी कृषि को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद गांव के किसान ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग व मल्टीटीयर्स तकनीकों से आधुनिक कृषि अपना रहे हैं। कुलपति ने डुंगटोली बस्ती में कृषि आधारित डाटाबेस तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। ताकि, गांव में कृषि के विभिन्न उद्यम क्षेत्रों में किसानों की अभिरुचि के अनुरूप तकनीकी हस्तांतरण को बढ़ावा देकर ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने स्थानीय महिलाओं को कृषि उत्पाद प्रसंस्करण व मूल्यवर्धन से जुड़ने की सलाह दी। किसानों को चालू गरमा मौसम में तरबूज, मक्का व 60-65 दिनों की अवधि वाली लत्तरदार सब्जी की खेती करने की सलाह दी। केवीके वैज्ञानिक डॉ बंधनु उरांव ने पशुपालन के क्षेत्र में वैज्ञानिक विधि से सूकरपालन, बकरीपालन, मुर्गीपालन, गायपालन आदि का प्रबंधन व लाभों से अवगत कराया। पशुओं केचिकित्सा शिविर व टीकाकरण पर जोर दिया।

ग्राम प्रधान संगल कमल ने बताया कि डुंगटोली बस्ती की आबादी करीब 700 है। 200 परिवारों में करीब 185 परिवार आदिवासी मुंडा समाज से हैं। गांव की आजीविका का मुख्य साधन कृषि है। कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी के अभाव में किसानों को खेती से बेहतर लाभ नहीं मिल पा रहा है। समाजसेवी सेंदल टोपनो ने कहा कि स्थानीय क्षेत्र में लाह की खेती व नई तकनीकी आधारित बेर, आंवला, अमरुद, केला फलों की खेती की अच्छी संभावना है।

Related Posts

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

रक्षा मंत्रालय ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष…

Continue reading
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी डिग्री…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

  • By TN15
  • June 15, 2026
 गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

  • By TN15
  • June 15, 2026
BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

  • By TN15
  • June 15, 2026
जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

  • By TN15
  • June 15, 2026
Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

  • By TN15
  • June 15, 2026
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

  • By TN15
  • June 15, 2026
दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी