जेहान दारुवाला ने अगले सीजन के लिए मौजूदा चैंपियन प्रेमा के साथ किया करार

द न्यूज़ 15
मुंबई। भारत के शीर्ष युवा रेसर जेहान दारुवाला ने 2022 सीजन के लिए इटली के मौजूदा एफ2 चैंपियन प्रेमा रेसिंग के साथ करार किया है। मुंबई का 23 वर्षीय खिलाड़ी लगातार तीसरे साल रेड बुल जूनियर टीम का भी हिस्सा बने रहेंगे। एफ वन ने चार बार के चैंपियन सेबेस्टियन वेटेल, वर्तमान एफ वन चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन, रेस विजेता डेनियल रिकियाडरे और पियरे गैस्ली सहित कई अन्य खिलाड़ियों को पसंद किया है।

जेहान पहले ही फॉमूर्ला 2 चैंपियनशिप में कई जीत और पोडियम हासिल कर चुके हैं। वह इन प्रदर्शनों को और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

जेहान ने कहा, “मैं एक बार फिर प्रेमा के साथ हाथ मिलाने को लेकर उत्साहित हूं। चार्ल्स (लेक्लर) और मिक (शूमाकर) ने प्रेमा रेसिंग के लिए एफ2 खिताब जीते और अगले ही साल एफ वन रेसिंग की तैयारी कर रहे हैं। मैं उनके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करूंगा।”

जेहान, 2020 में शूमाकर और पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ऑस्कर पियास्त्री के बाद, प्रेमा रेसिंग के लिए खिताब की हैट्रिक लगाना चाहेंगे।

Related Posts

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

शनिवार को एशियाई खेलों में भारत को कबड्डी…

Continue reading
भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत लिया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें