Site icon Thenews15.in

जदयू एमएलसी दिनेश सिंह ने किया कृषि कार्यक्रम का स्वागत

मुजफ्फरपुर। जिले के बन्दरा प्रखंड के सकरी मन गांव में आयोजित एक कृषि कार्यक्रम के दौरान जदयू एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश-मोदी की सरकार में विकास के काम कराए जा रहे हैं। क्षेत्र का विकास हुआ है।इस इलाके में पहले से काफी बदलाव हुआ है। खेती की नई तकनीकें सामने आई है। उन्होंने कहा कि मोतीपुर में संचालित एथेनॉल कंपनी में प्रत्येक दिन 3हज़ार क्विंटल मक्का का खपत है। सीजन में मक्का की खरीद के लिए फोरलेन सड़क के आसपास क्रय सेंटर खोलेंगे ताकि जिले के इस पूर्वी क्षेत्र के भी किसानों को इसका लाभ मिल सके। बिचौलियों के हाथों अनाज नहीं बेचनी पड़ेगी। किसानों को ज्यादा मुनाफा मिल सकेगा। इस दौरान उन्होंने ड्रोन से फसल सिंचाई तकनीक की शुरुआत भी की। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू, मुखिया दीपक कुमार चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि कंपनी के प्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी,सामाजिक एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया।

Exit mobile version