नीतीश कुमार के हटते ही बिहार में पहला चुनाव हारी JDU, आरजेडी ने दी पटखनी

भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी के प्रत्याशी सोनू राय की उपचुनाव में जीत हुई है। बीते मंगलवार (12 मई, 2026) को मतदान हुआ था और आज (गुरुवार) रिजल्ट जारी हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में आरजेडी के खराब प्रदर्शन के बाद इस उप चुनाव में जीत से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को कुछ खुशी जरूर होगी। दूसरी ओर जेडीयू के लिए झटका इसलिए है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सीएम पद से हटते ही उपचुनाव में पार्टी की हार हो गई। इस उप चुनाव में जेडीयू ने कन्हैया प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया था जिन्हें सोनू राय ने हरा दिया। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। आरा शहर के राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती हुई।

 

उपचुनाव में 97.96 प्रतिशत हुआ था मतदान

उप चुनाव में कुल 97.96 प्रतिशत मतदान हुआ था। भोजपुर जिले के 14 मतदान केंद्रों पर 98.26 प्रतिशत मतदान हुआ था, यहां पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 98.34 जबकि महिला मतदाताओं का प्रतिशत 98.18 रहा था, वहीं बक्सर की बात की जाए तो जिले में कुल 97.48 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें 98.06 प्रतिशत पुरुषों ने और 96.97 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था।

आरजेडी ने सोनू राय को दी जीत की बधाई

सोनू राय की जीत पर पार्टी की ओर से उन्हें बधाई दी गई है। आरजेडी के एक्स हैंडल से लिखा गया, “भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी श्री सोनू कुमार राय जी की प्रबल जीत पर उन्हें एवं समस्त राष्ट्रीय जनता दल के समस्त कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं।

राधाचरण शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

ये सीट तत्कालीन एमएलसी राधाचरण साह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वे संदेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था। जेडीयू ने राधाचरण साह के बेटे कन्हैया प्रसाद को ही उपचुनाव में उतार दिया था। पार्टी जीत मानकर चल रही थी लेकिन करारी हार हो गई। आरजेडी के प्रत्याशी सोनू कुमार राय की बात करें तो वे पूर्व एमएलसी लाल दास राय के बेटे हैं। आरजेडी के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव के दामाद हैं।
  • Related Posts

    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading
    अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

    लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन