जेडीयू ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर 11 मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

अभिजीत पाण्डेय

पटना । लोकसभा चुनाव खत्म ही बिहार में जेडीयू ने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने जनता की नब्ज टटोलने के लिए नई रणनीति अपनाने का फैसला किया है। इसके लिए नीतीश सरकार के 11 मंत्रियों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

बिहार में एनडीए में शामिल पार्टियों ने अपने-अपने कोटे के मंत्रियों को साफ-साफ निर्देश दे दिया है कि वे जनता के बीच रहें। सप्ताह में पांच दिन अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी बातों को सुनें और समस्याएं सुलझाएं। जानता से भी मिल उनकी समस्याओं को सुनकर उसका जल्द से जल्द निपटारा करें।

जेडीयू पार्टी की ओर से भी ऐसा ही एक आदेश निकाला है जिसमें उन्होंने जेडीयू कोटा के मंत्रियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंत्रीगण पार्टी के प्रदेश कार्यालय वीरचंद पटेल पथ, पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं एव अन्य लोगों से मिलने के लिए 1 जुलाई से समय निकालें. प्रत्येक सप्ताह के चार दिन अपनी उपस्थिति दें।

पत्र के अनुसार मंगलवार को विजय चौधरी, जल संसाधन मंत्री, लेसी सिंह , खाद्य एव उपभोक्ता मंत्री
व जमा खान, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री , बुधवार को श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री ,सुनील कुमार , शिक्षा मंत्री , जयंत राज , भवन निर्माण मंत्री , गुरुवार को विजेंद्र यादव , ऊर्जा मंत्री , शीला मंडल – परिवहन मंत्री व रत्नेश सदा – मद्ध निषेध मंत्री , शुक्रवार को अशोक चौधरी , ग्रामीण कार्य मंत्री , मदन सहनी, समाज कल्याण मंत्री सुमित कुमार सिंह, विज्ञान , प्रावैधिकी मंत्री
प्रदेश पार्टी कार्यालय मे जनता दरबार लगायेगे ।

जेडीयू की कोशिश है कि जनता दरबार लगाकर ना सिर्फ प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं से जमीनी हकीकत जान ली जाए। साथ ही विधानसभा चुनाव के पहले जो कमजोरी है, उसे कैसे समय रहते दूर किया जाए।

दूसरी तरफ पार्टी को बिहार के लोगों की समस्या सुनकर उसे दूर करने का प्रयास का मौका मिलेगा। साथ में इसकी जानकारी भी मिलेगी कि सरकार कि विकास कार्य जमीन पर कितने नजर आ रहे हैं। अगर नहीं तो कमियां क्या-क्या हैं ताकि विधानसभा चुनाव के पहले उसे दूरकर इसका फ़ायदा चुनाव में उठाया जा सके।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे