Site icon Thenews15.in

जनसेवा ड्राइवर पार्टी ने पंजाब से घोषित किये सात प्रत्याशी 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

चंडीगढ़। जनसेवा ड्राइवर पार्टी ने पंजाब से सात प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तजिंदर सिंह की उपस्थित में प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह उप्पल ने सातों प्रत्याशियों की घोषणा की। इंद्रजीत सिंह उप्पल ने बताया कि कुलजिंदर सिंह अमृतसर से , बलविंदर सिंह तरणताल से, सुखजीत सिंह आनंदपुर से, राजीव कुमार मेहरा लुधियाना से, मेजर सिंह फिरोजपुर से,  रणजोध सिंह गुरुदासपुर से,  सजिंदर सिंह जालंधर से चुनाव लड़ेंगे। जन सेवा पार्टी की यह पहली सूची है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव कीमती लाल भी मौजूद थे।
Exit mobile version