Jammu-Kashmir : नॉन लोकल लोागें को मिला वोटिंग का अधिकार तो भड़का विपक्ष, बोला इम्पोर्टेड वोटर्स से बीजेपी को होगा फायदा

जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव में गैर स्थानीय लोगों को भी मतदान करने का अधिकार होगा। इसकी घोषणा कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी हिरदेश कुमार ने की है। बता दें कि इस फैसले के बाद जो लोग जम्मू-कश्मीर में पढ़ाई के लिए आए हैं वे लोग भी आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकते हैं। वहीं विपक्षी दलों ने इस फैसले की आलोचना की है। उमर अब्दुल्ला ने आलोचना करते हुए कहा कि क्या भाजपा जम्मू-कश्मीर के वास्तविक मतदाताओं के समर्थन को लेकर इतनी असुरक्षित महसूस करती है कि उसे सीटें जीतने के लिए अस्थाई मतदाताओं को इंपोर्ट करने की जरूरत है।  ज्ञात हो कि चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे कर्मचारी, छात्र, मजदूर या बाहर का कोई भी व्यक्ति जो जम्मू-कश्मीर में सामान्य रूप से रह रहा है, मतदान सूची में अपना नाम दर्ज करा सकता है और जम्मू-कश्मीर चुनाव में मतदान कर सकता है। हिरदेश कुमार ने कहा कि बाहरी लोगों को मतदाता के रूप में सूचीद्ध करने के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि अन्य राज्यों के सशस्त्र बल के जवान जो जम्मू-कश्मीर में शांति केंद्रों पर तैनात हैं, वे भीअपना नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी इस फैसले की आलोचना की है। मुफ्ती ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जम्मू-कश्मीर में चुनावों को स्थगित करने संबंधी केंद्र सरकार का फैसला, पहले बीजेपी के पक्ष में पहड़ा झुकाने और अब नॉन लोकल लोगों को मतदान करने की अनुमति देना, चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस फैसले का असली उद्देश्य स्थानीय लोगों की शक्तियां कम करके जम्मू-कश्मीर पर शासन जारी रखना है। वहीं पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने इस फैसले पर चिंता जाहिर की और इस कदम को खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम विनाशकारी साबित होगा।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

    आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई