यूएसए में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जामिया स्कूल की शिक्षिका

 द न्यूज 15

नई दिल्ली | जामिया स्कूल की एक शिक्षिका लोवेल, मैसाचुसेट्स, यूएसए में जामिया और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस शिक्षिका को यूएसए के प्रतिष्ठित फुलब्राइट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आयशा जमील नामक पीजीटी अंग्रेजी की यह शिक्षिका सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पढाती हैं। उन्हें यू. एस. डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट्स के फुलब्राइट टीचिंग एक्सीलेंस एंड अचीवमेंट प्रोग्राम (फुलब्राइट टीईए) में भाग लेने के लिए चुना गया है।
आयशा जहां लोवेल, मैसाचुसेट्स, यूएसए में जामिया और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी वहीं संगोष्ठियों में भी भाग लेंगी और ऐसे शोध कार्य करेंगी जो उनके शिक्षण-अधिगम उपकरणों को बढ़ाने में सक्षम होंगे। वह अपने छात्रों और साथी सहयोगियों के लिए नई रणनीतियों की जानकारी जुटाने में सक्षम होगी। ये विशेष सेमिनार 21वीं सदी के शिक्षण कौशल पर ध्यान केंद्रित करते हुए शिक्षण से संबंधित सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेंगे।
आयशा को यूएस स्कूल में कक्षाओं को देखने और सह-शिक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।
यू. एस. डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की है, जिसमें आयशा और उनके साथी शामिल होंगे। कार्यक्रम को पूरे अकादमिक सेमिनार और कार्यशालाओं में जेंडर और शिक्षा पर फोकस करने के लिए डिजाइन किया गया है।
फुलब्राइट प्रोग्राम दुनिया का सबसे बड़ा और विविध अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक आदान-प्रदान का प्रोग्राम है। इसके एल्युम्नाइ में से स्टेट प्रमुख, न्यायाधीश, राजदूत, कैबिनेट मंत्री, सीईओ, विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, पत्रकार, कलाकार, वैज्ञानिक और शिक्षक बने हैं। इनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, पुलित्जर पुरस्कार विजेता आदि भी शामिल हैं।
आयशा ने जामिया की कुलपति, प्रो नजमा अख्तर और स्कूल प्रधानाचार्य, डॉ जफर अहमद सिद्दीकी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन पर विश्वास किया और उन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों…

    Continue reading
     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!