तप जप के जालौन जिलाध्यक्ष ने फिर से जिलाधिकारी से की मुलाकात, भुगतान के लिए दिया ज्ञापन

 जिलाधिकारी ने तीन दिन बाद फिर बुलाया

जालौन (लखनऊ) । ठगी पीड़ित जमाकर्ता  परिवार (तप जप) के जिलाध्यक्ष हरीकिशुन सिंह करण मौखरी ने बताया कि आज वह अपनी यूनियन के साथियों के साथ जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट उरई गए हुए थे ।उन्होंने बताया कि बड्स एक्ट कानून 2019 और यू०पी०पी०आई०डी० एक्ट कानून 2016 के अन्तर्गत पूरे देश भर में जितनी भी चिटफंण्ड कंपनियां हैं उनमें जमा पैसों का भुगतान इसी कानून के अन्तर्गत होना है । इसी क्रम में वह लगातार जिलाधिकारी से मिलने के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहे हैं ।इसके लिए प्रत्येक जिले के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को नोडल अधिकारी बनाया गया है । लेकिन जनपद जालौन की अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पूनम निगम को बड्स एक्ट एक्ट कानून 2019  के बारे में कोई जानकारी ना होने के कारण आज जिलाध्यक्ष को अपनी यूनियन के साथियों के साथ पुनः जिलाधिकारी कार्यालय आना पड़ा और आज उनके प्रतिनिधिमंण्डल की मुलाकात स्वयं जिलाधिकारी महोदया (जालौन) चांदनी सिंह से हुई । जिस पर जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने उन्हें तीन दिन बाद फिर बुलाया और कहा कि आप लोग स्वयं मुझसे आकर के मिलैं, अन्य किसी अधिकारी से नहीं ।

तीन दिन में हम कोई उचित निर्णय ले लेंगे। यूनियन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी महोदया  को लखनऊ, रामपुर, हमीरपुर, अलीगढ़ और प्रयागराज के वीडियो भी दिखाए जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि इन सभी जिलों में भुगतान आवेदन जमा करने हेतु काउंन्टर खुल चुके हैं । आवेदन जमाकर्ताओं की लंम्बी-लंम्बी कतारों की भीड़ लगी हुई है और इसी क्रम में उन्होंने बताया कि लखनऊ के कलेक्ट्रेट के कार्यालय में 31 नंम्बर कमरे में यह काउंन्टर खोला जा चुका है ।इस संम्बन्ध में जिलाध्यक्ष जी ने बताया कि बड्स एक्ट कानून 2019 के अन्तर्गत पूरे देश भर में जितनीं भीं चिटफंण्ड कंम्पनियां हैं, उनमें जमा धन यानी कि मूलधन का दो से तीन गुणा तक निवेशकों को 180 दिन में भुगतान होना है ।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भगवान दास शर्मा, जिला सचिव लक्ष्मी नारायण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मेहेरवान सिंह कुशवाहा,ब्रजेन्द्र सिंह, सपना, पूजा, रानी,रामलखन,अशरफ, विद्यासागर , आशीष और कई अन्य कार्यकर्ता एवं निवेशक मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    ओपी श्रीवास्तव सहारा समूह की विदेशी संस्थाओं का भी डायरेक्टर : सतीश चतुर्वेदी 
    • TN15TN15
    • January 27, 2026

    भोपाल। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय…

    Continue reading
    नेताओं और अभिनेताओं के बलबूते सुब्रत राय ने ठगा जनता को ?
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    जब सुब्रत रॉय सहारा के बेटे की शादी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?