सावन के पहले सोमवार पर 20 फुट की कावड़ के साथ शिव मंदिर में जलाभिषेक

अनूप जोशी

रानीगंज – रानीगंज ईस्ट कॉलेज पाड़ा स्थित जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से हाल ही में एक हनुमान और शिव परिवार मंदिर का भव्य निर्माण किया गया था। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर, क्लब के सदस्यों ने बाबा का श्रृंगार करने के उद्देश्य से 20 फुट की कावड़ लेकर दामोदर नदी से जल संग्रहित किया और शिव मंदिर प्रांगण में महादेव को जल चढ़ाया।

इस अवसर पर जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष जयप्रकाश साव, सचिव विकास साहू, प्रदीप साव, अजय साव, बिक्की साहा, सुनील बर्मन, जय साव, प्रमोद साव, कन्हैया साव, अनिल अग्रवाल और विक्की कोइरी समेत कमेटी के सदस्यगण मौजूद थे।
इस दौरान बिक्की साहा ने बताया कि इस यात्रा में शामिल एक श्रद्धालु ने बताया कि ईस्ट कॉलेज पाड़ा में हाल ही में एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया था। आज सावन के पहले सोमवार के शुभ अवसर पर, यहां से श्रद्धालुओं का एक दल मेजिया घाट जा रहा है, वहां से 20 फीट की कावड़ में पवित्र जल संग्रह कर मंदिर वापस आकर बाबा का श्रृंगार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बाबा की अलौकिक महिमा है कि सावन का पहला दिन सोमवार पड़ रहा है और श्रद्धालु इस अवसर को खोना नहीं चाहते थे। इसी वजह से आज सावन के पहले सोमवार पर बाबा का श्रृंगार करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • Related Posts

    एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    तमिलनाडु के सीएम विजय की करीबी मित्र एक्ट्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    • By TN15
    • August 5, 2026
    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    • By TN15
    • August 5, 2026
    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    • By TN15
    • August 5, 2026
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    • By TN15
    • August 5, 2026
    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

    • By TN15
    • August 5, 2026
    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?