Gujarat Assembly Election : 32 साल बीजेपी के नेता रहे जय नारायण व्यास गये कांग्रेस में, गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार में भी थे मंत्री

जय नारायण व्यास और उनके बेटे समीर व्यास ने अहदाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली

गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच राज्य के पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। 75 वर्षीय जय नारायण व्यास ने पांच नवम्बर को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब 32 साल भाजपा में रहे। जय नारायण व्यास और उनके बेटे समीर व्यास ने अहमदाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गये। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलात और गुजरात के कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद थे।

टिकट काटे जाने से थे नाराज

जय नारायण व्यास ने जब पांच नवम्बर को बीजेपी छोड़ने की पुष्टि की थी, तभी कहा था कि उनके पास आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के विकल्प हैं। तब गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा था कि संभवतज् टिकट मिलने से नाराज होकर व्यास ने भाजपा छोड़ी होगी। उन्होंने कहा था कि जय नारायण व्यास 32 साल बीजेपी में रहे। दस साल में दो बार चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। इस बार 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को टिकट न देन का फैसला किया है।

मोदी सरकार में थे स्वास्थ्य मंत्री

गुजरात में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाने वाले 75 वर्षीय जय नारायण व्यास ३२ साल से भाजपा के साथ थे। कहा जा रहा था कि वह 2017 में पार्टी द्वारा टिकट काटे जाने के बाद से नाराज चल रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी इस बार उन्हें चुनावी मैदान में उतार देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आखिरकार इस महीने की शुरुआत में 5 नवम्बर को जय नारायण व्यास ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था था।

  • Related Posts

    Government of Gujarat : भूपेंद्र पटेल ने ली गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कनुभाई देसाई – बलवंत सिंह राजपूत समेत 16 मंत्रियों ने ली शपथ
    • TN15TN15
    • December 12, 2022

    भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप