कुत्ता ही तो है
चाहे गोलू का हो
या गलगोटिया का,
कुत्ता ही तो है ..
चाहे समिट में हो
या संसद में,
कुत्ता ही तो है ..
चाहे न्यायालय में हो
या मूत्रालय में,
कुत्ता ही तो है ..
चाहे भोग करे
या संभोग
कुत्ता ही तो है ..
चाहे ट्रंप का हो
या वांग का
कुत्ता ही तो है ..
चाहे नोट खाए
या वोट
कुत्ता ही तो है ..
चाहे विपक्ष का हो
या पक्ष का
कुत्ता ही तो है ..
चाहे देश का हो
या विदेश का
कुत्ता ही तो है ..
कुत्ता ही तो है साहब ..
- केएम भाई








