दिग्गज पीआर श्रीजेश की जगह लेना मुश्किल होगा : हॉकी गोलकीपर सूरज करकेरा

नई दिल्ली| भारत के हॉकी गोलकीपर सूरज करकेरा ने शनिवार को कहा है कि दिग्गज पीआर श्रीजेश की जगह लेना मुश्किल होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि वह 14 दिसंबर से ढाका में शुरू होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे। तीन बार की चैंपियन भारत टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगा।

करीब दो साल बाद भारतीय टीम में शामिल होने पर 26 साल के करकेरा ने कहा कि वह एक बार फिर भारतीय जर्सी पहनने के लिए उत्साहित हैं। मुंबई के खिलाड़ी ने आखिरी बार 2019 में टोक्यो ओलंपिक टेस्ट इवेंट में देश के लिए खेला था।

करकेरा ने शनिवार को कहा, “मैं लंबे समय के बाद भारत के लिए खेलने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। जब भी आपको भारतीय जर्सी पहने का मौका मिलता है, तो आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मैं बिल्कुल भी घबराया नहीं हूं क्योंकि हमने अच्छी तरह से ट्रेनिंग ली है।”

करकेरा, श्रीजेश की जगह टीम में खेलेंगे, जो टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे थे।

Related Posts

कंपनियों की लगी लाइन, वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल 

वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा…

Continue reading
IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी… वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं No-1, देखें Top-5 लिस्ट

IPL 2026 का क्वालीफायर-2 आज गुजरात टाइटंस और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी