बढ़ती आबादी पर नियंत्रण जरूरी

अधिक बच्चा पैदा करने की दलील उचित नहीं : अजय खरे

रीवा  । समता सम्पर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे ने कहा कि देश की बढ़ती आबादी गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी स्थिति में देश की आबादी बढ़ाने की किसी भी दलील को सही नहीं कहा जा सकता है। श्री खरे ने कहा कि जनसंख्या का सही नियंत्रण नहीं होने से चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत अब दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला देश हो गया है। ऐसी स्थिति में रोज़गार की समस्या और विकराल हो रही है। करोड़ों की संख्या में शिक्षित बेरोजगार इधर-उधर भटक रहे हैं। धर्म और जाति के आधार पर जनसंख्या बढ़ाने के फरमान जारी हो रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी इधर हिन्दू आबादी को बढ़ावा देने के लिए यह कहा कि ऐसे लोग जो शासकीय सेवा में नहीं हैं, छोटे परिवार की सोच से बाहर निकलेंं। श्री खरे ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में पनप रहे आर एस एस का छोटे परिवार की अवधारणा बदलने का अभियान किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। सरकार को चाहिए कि परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी बनाए, न कि किसी भी सम्प्रदाय द्वारा जनसंख्या को बढ़ाने में कोई मदद की जाए। नियोजित परिवार का कार्यक्रम हर धर्म समाज और वर्गों के ऊपर समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। अधिक बच्चा पैदा करने की बात सरासर गलत है। महिलाएं को बच्चा पैदा करने की मशीन समझा जाना बहुत गलत और आपत्तिजनक है। सरकारी नौकरी करने वालों पर दो बच्चों वाला कानून बरकरार रखा जाना चाहिए। इसी तरह चुनाव उम्मीदवारों पर भी यह कानून लागू होना चाहिए। श्री खरे ने कहा कि देश के ऊपर दो लाख करोड़ से भी अधिक का विदेशी कर्ज का भारी दवाब है। जिसके ब्याज की किस्त भरने में मुश्किलें बढ़ रही हैं। देश के आम आदमी का जीवन स्तर उठाने के लिए लोगों की प्राथमिक जरूरत को पूरा करना होगा। शिक्षा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। कानून व्यवस्था और देश की सुरक्षा को लेकर चौकन्ना रहना होगा। देश की आबादी को लेकर साम्प्रदायिक होड़ और ध्रुवीकरण का गंदा खेल रोका जाना चाहिए। इसके लिए जन जागरण अभियान बहुत जरूरी है। श्री खरे ने कहा कि जिन देशों ने आबादी की रफ्तार पर नियंत्रण किया है वह आज महाशक्तियों में शुमार हैं। नियोजित परिवार ही देश को गरीबी बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने के साथ बेहतर स्वास्थ्य शिक्षा की दिशा में आगे ले जाएगा।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद