समाज को उन्नति के लिए एकजुट होना जरूरी : विश्वनाथ साह

जनकपुरधाम। संवाददाता।

समाज को उन्नति के लिए एकजुट होना जरूरी है।जव हम बंटे रहेंगे,हम किसी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकते हैं। उपरोक्त बातें महेंद्र नगर में तेली समाज द्वारा कोल्हू पूजनोत्सव के अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए नेपाल तेली कल्याण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह ने कहीं। उन्होंने कहा कि जव तक हम कोल्हू चलाते थे हम खुशहाल थे।आज कोल्हू से पेराई तेल की मांग पूरी दुनिया में हैं। डॉ.भी कोल्हू तेल खाने की सलाह देते हैं। इसलिए अपने खानदानी पेशा को अपनावें।
विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए संविधान सभा सदस्य तथा संघीय राज्य मंत्री अरविंद कुमार साह ने कहा कि मधेश में यादव के बाद दुसरी सबसे बड़ी आबादी तेली की हैं लेकिन किसी राष्ट्रीय पार्टी हमें टिकट में नाइंसाफी करते हैं।अव समय आ गया है कि हम संगठित होकर समाज के दवे कुचले जाति के साथ मिलकर राजनीति में एक नया प्रयोग करें। आने वाला समय हमारे समाज का है।
नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा के अध्यक्ष ललित साह ने कहा कि समाज के गरीब मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए अभियान चलाना होगा।काली साह की अध्यक्षता में संपन्न कोल्हू पूजा से पहले गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी थी जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिए। कार्यक्रम में बजरंगी साह,अशोक साह,ई.शंभू साह, श्याम साह,पवन देवी साह,विनय साह, फूलगेन साह सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार रखे। शंभू साह की सांस्कृतिक टीम ने मैथिली गीत, नृत्य,जट -जटिन,डोमकच, झिझिया आदि लोक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

    आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!