सूर्य तले अंधेरा है…तेजस्वी सूर्या ने शेयर किया एक्सप्रेसवे का वीडियो

अखिलेश यादव ने कसा योगी पर तंज, लोग भी लेने लगे मजे

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। सभी नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच चुनाव में तमाम योजनाओं की सोशल मीडिया पर क्रेडिट लेने की होड़ मच रही है। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या(BJP MP Tejsavi Surya) ने ट्विटर पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि योगी जी के एक्सप्रेसवे प्रदेश में। इसके बाद अखिलेश यादव ने तेजस्वी सूर्या पर तंज कसा है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने तेजस्वी सूर्या के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा कि ‘चिराग तले अंधेरा तो सुना था…भाजपाइयों के अज्ञान को देखकर तो ये कहा जा सकता है कि ‘सूर्या’ मतलब सूर्य तले अंधेरा है। जिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway) की तारीफ के पुल ये बांध रहे हैं, इन्हें मालूम होना चाहिए वो अनुपयोगी जी ने नहीं हमने बनवाया था। देखना कहीं ये भी तो उद्घाटन नहीं कर गये’। वहीं अखिलेश यादव के इस ट्वीट का जवाब तेजस्वी सूर्या ने आकड़ों के जरिए दिया। तेजस्वी सूर्या ने यह बताते हुए ट्वीट किया कि 2017 से पहले 467 किमी का एक्सप्रेसवे था जबकि 2017 के बाद 1321 किमी का एक्सप्रेसवे यूपी में हो गया है। इसके साथ ही तेजस्वी सूर्या ने लिखा कि काव्यात्मक होने का प्रयास करने की बजाय, आपको यूपी के लोगों के लिए ईमानदारी से अधिक एक्सप्रेसवे बनाने चाहिए थे! यूपी के लोग अब जानते हैं 2012-17 के बीच अनुपयोगी कौन था। उन्होंने सपा को 10 मार्च को उसी एक्सप्रेसवे से दूसरी बार घर भेजने की तैयारी कर ली है।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

सुनो ए ताना शाह

सुनो ए ताना शाह

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’