ठंड हुई पुरजोर

लगे ठिठुरने गात सब, निकले कम्बल शाल।
सिकुड़ रहे हैं ठंड से, हाल हुआ बेहाल।।

बाहर मत निकलो कहे, बहुत ठंड है आज।
कान पके सुनते हुए, दादी की आवाज़।।

जाड़ा आकर यूं खड़ा, ठोके सौरभ ताल।
आग पकड़ने से डरे, गीले पड़े पुआल।।

सौरभ सर्दी में हुआ, जैसे बर्फ जमाव।
गली मुहल्ले तापते, बैठे लोग अलाव।।

धूप लगे जब गुनगुनी, मिले तनिक आराम।
सर्दी में करते नहीं, हाथ पैर भी काम।।

निकलो घर से तुम यदि, रखना बच्चों ध्यान।
सुबह सांझ घर पर रहो, ढककर रखना कान।।

लापरवाही मत करो, ठंड हुई पुरजोर।
ओढ़ रजाई लेट लो, उठिये जब हो भोर।।

 डॉ. सत्यवान सौरभ

नव प्रकाशित बाल काव्य संग्रह #प्रज्ञान से साभार।

  • Related Posts

    न बचेगी ट्रम्प शाही …
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    जब जब इंसानियत पर  बात है आई तानाशाहों…

    Continue reading
    सुगंध को फैलाते चलो
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    सुनते चलो बढ़ते चलो मत टोको मत रुको…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार