इजरायल ने अमेरिका को उकसाया : डोनाल्ड ट्रम्प ने गुस्से में किया ईरान पर हमला!

यह जानकर हर कोई आश्चर्य कर रहा है कि आख़िरकार ऐसा क्या हुआ कि ईरान से सीजफायर करने वाले अमेरिका ने उसकी हर बात मान ली थी अब अचानक ईरान पर हमला कर दिया। दरअसल खबर आ रही है कि ईरान पर हमला करने के लिए इजरायल ने डोनाल्ड ट्रम्प को उकसाया है। इजरायल ने अमेरिका को इनपुट दिया है कि ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प को मारने की प्लाइंग बनाई है। इससे डोनाल्ड ट्रम्प इजरायल के उकसावे में आ गए और सीजफायर  तोड़ दिया। ईरान पर हमला कर दिया।
दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध काफी आक्रामक हो चुका है। ईरान के कई शहरों में हाल ही में धमाके हुए. तेहरान ने दावा किया कि उसके 8 जवानों की मौत हो गई. इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है। इजरायल ने अमेरिका को इनपुट दिया है कि ईरान ने उनकी हत्या का प्लान बनाया है। यह भी माना जा रहा है कि इस खुफिया इंटेल की वजह से ही अमेरिका ने ईरान पर दोबारा अटैक किया। CNN ने बताया कि इजरायल ने वॉशिंगटन के साथ इंटेलिजेंस शेयर की है, जिससे पता चलता है कि ईरान ने हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान बनाया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस इंटेल का सहारा लेकर ट्रंप को दोबारा हमले के लिए उकसा दिया। अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर हो चुका था, लेकिन एक इनपुट ने दोनों देशों के बीच फिर से युद्ध शुरू करवा दिया।

 

क्या इजरायल के जाल में फंस गया अमेरिका

 

इजरायल का इंटेल सही था या नहीं, यह नहीं कहा जा सकता, लेकिन कुछ अमेरिकी अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि इजरायली खुफिया जानकारी केवल ट्रंप को उकसाने का प्रयास थी। अगर ऐसा था भी तो इजरायल अपनी योजना में सफल रहा। अमेरिका ने ईरान पर अब हमलों को तेज कर दिया है।

 

ट्रंप ने खुद की हत्या पर क्या कहा

 

ट्रंप ने खुद ही इस हफ्ते संकेत दिया था कि उनकी जान को ईरान से खतरा है। नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन के दौरान अंकारा में ट्रंप ने कहा, ‘वे मुझे खत्म करना चाहते हैं। मैं उनकी हर लिस्ट में शामिल हूं। मैंने आज ही देखा कि मैं उनकी हर एक सूची में हूं और अब तक, मुझे लगता है कि मैं थोड़ा भाग्यशाली रहा हूं, लेकिन शायद यह बहुत लंबे समय तक नहीं चलेगा।

 

सुपुर्द-ए-खाक किए गए खामेनेई

 

गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। एक सप्ताह तक चले अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के बाद, खामेनेई को मशहद में इमाम रजा के पवित्र दरगाह परिसर के पास दफनाया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। पिछले एक सप्ताह के दौरान देश के कई शहरों में श्रद्धांजलि सभाएं और अंतिम यात्रा निकाली गई थीं।

  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

    Continue reading
    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!