Israel-Gaza Attack: झड़प में हताहतों की संख्या बढ़ी

अब तक कैसे-क्या हुआ Israel-Gaza Attack में 

  • संघर्ष तब शुरू हुआ जब हमास ने एक इजरायली सभा पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप रॉकेट हमले हुए
  • प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा की
  • 970 से अधिक लोगों के हताहत होने की सूचना है, अंतर्राष्ट्रीय नेताओं ने समर्थन और चिंता व्यक्त की है

हम बताएँगे आपको की अब तक Israel-Gaza Attack कैसे हुई शुरुवात, इसकी शुरुवात तब हुई जब 35 इजराइली नागरिक एक समारोह में थे जहा एक rituals चल रही थी वहा पहले फिलिस्तीन के उग्रवादी संगठन हमास ने धावा बोला और जो लोग समारोह में शामिल थे उनका अपहरण किया और हम आपको ये भी बता दे  की उन्होंने तारो को काट कर हमास के आतंकी वो इसराइल के शहर पे दाखिल हुए और धावा बोला और फिर 500 रॉकेट भी दागे गए.

Israel-Gaza Attack
Israel-Gaza Attack

हमास के खिलाफ युद्ध का एलान

फिलिस्तीन के उग्रवादी संगठन हमास ने शनिवार, 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला कर दिया, जिसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया. फिलहाल हमास के लड़ाकों और इजराइली सेना के बीच जंग जारी है. हमले में दोनों ओर से करीब 970 लोग मारे जा चुके हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के हमले में इजराइल के 600 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2000 से ज्यादा घायल हैं. इसके अलावा हम बता दे की 100 लोगों को अपहरण कर लिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ इजराइली सेना के हमले में फिलिस्तीन के 370 लोग मारे भी गए हैं और 2200 से अधिक घायल हो गए हैं.

इजराइली सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद उग्रवादी समूह हमास ने युद्ध और तेज करने की घोषणा की. हमास ने यह भी दावा किया है कि उसने दक्षिणी इजराइली शहर स्देरोट की तरफ रविवार को 100 रॉकेट्स दागे. रॉकेट हमलों की वजह से कई लोग घायल भी हुए है।  इजराइली इमरजेंसी सर्विस ने इसकी पुष्टी भी की और बताया।

हमास के हमले के बाद शनिवार सुबह 6:35 पर मध्य और दक्षिणी इजराइल में सायरन बजा. यह हमास की ओर से इजरायल पर हजारों रॉकेट दागने की शुरुआत थी. सुबह 7:40 पर इजराइली रक्षा बलों ने पुष्टि की है कि हमास के लड़ाके गाजा से दक्षिणी इजराइल में प्रवेश कर गए हैं. इसके बाद यरुशलम में भी सायरन बजा. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि क्या किसी रॉकेट ने शहर पर हमला किया था.

सुबह 8:23 पर हमास ने दक्षिणी इजराइल में लोगों को बंधक बना लिया और एक के बाद एक रॉकेट दागे. इसके साथ इजराइल ने युद्ध के लिए अलर्ट जारी कर दिया.

सुबह 10:34 पर इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी और 10:46 पर इजराइल ने गाजा पर हमला कर दिया. इसके बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना पहला बयान दिया. उन्होंने कहा, ”हम युद्ध में हैं.”

दोपहर 12:21 पर इजराइली सेना ने हमास चरमपंथियों के कब्जे में लिए गए शहरों को फिर से हासिल करने के लिए दक्षिणी इजराइल में सेना भेजी. इसके कुछ देर बाद इजराइल ने दावा किया कि उसने हमास के मिलिट्री ऑपरेशन वाली 21 इमारतों को निशाना बनाया.

वही दूसरी ओर अमेरिका ने शनिवार को दोपहर 2:29 पर अपना पहला बयान दिया. अमेरिका ने हमास के हमलों की निंदा करते हुए इजराइल के लिए समर्थन व्यक्त किया. इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी संवेदना और समर्थन व्यक्त करने के लिए नेतन्याहू से बात की. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इजराइल के प्रति संवेदना और अपना समर्थन जताया.

सऊदी अरब ने फिलिस्तीन और इजराइल से तत्काल प्रभाव से तनाव कम करने का आह्वान किया. वहीं, ईरान ने हमास को बधाई दी और कहा कि वह फिलिस्तीनी योद्धावो के साथ खड़ा रहेगा. कतर के विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान जारी कर कहा है कि फिलिस्तीनी लोगों के साथ बढ़ती हिंसा के लिए केवल इजराइल जिम्मेदार है.

war against Hamas
war against Hamas

रात 10:16 पर PM नेतन्याहू ने देश को संबोधित किया और हमास को मिटाने की कसम खाई. उस दौरान पूरे इजराइल में सायरन बजते रहे और इजराइली सेना गाजा पर हवाई हमले करती रही. देर रात 2:19 पर युद्ध का पहला चरण खत्म हुआ. इजराइल ने हमलों के लिए इस्तेमाल की गई सभी साइटों को नष्ट करने का दावा किया है.

दक्षिणी इजराइल के ओफाकिम कस्बे में हमास ने इजराइली सैनिकों को बंधक बना लिया. इन्हें रविवार को छुड़ा लिया गया. जिन लोगों को छुड़ाया गया उनमें तीन इजराइली सैनिक शामिल हैं. इन्हें मामूली चोटें आई है. सेना ने सैनिकों को बंधक बनाने वाले लोगों को मार गिराया.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह हमेशा फलस्तीन हितों की बात करते रहेंगे, दमन, कब्जा और शांति एक साथ नहीं हो सकता है. इमरान ने यह भी कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तुरंत बीच-बचाव करना चाहिए, ताकि मासूम लोगों की जिंदगी जाने से बच जाए. वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इजराइल के समर्थन में उतरे और कहा, “हम स्पष्ट रूप से इजराइल के साथ खड़े हैं.”

हमास ने रविवार (8 अक्टूबर) को एक बार फिर से तेल अवीव पर हमला किया और 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं. हम बता दे की इजराइली कमांडो ने जिकिम बीच के पास हमास के सात लड़ाकों को मार गिराया.

इजराइल ने गाजा को मिलने वाली बिजली, ईंधन और खाने की सप्लाई को बंद करने की घोषणा की. इसके बाद इजराइल के सुरक्षाबलों ने स्देरोट पुलिस स्टेशन पर कंट्रोल वापस ले लिया है. जिसपे बताया जा रहा है  हमास के उग्रवादियों ने शनिवार को इस पर कब्जा कर लिया था.

हमास के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें सीधे तौर पर हमले के लिए ईरान का समर्थन मिल रहा है. इसके बाद इजराइली सेना ने लेबनान पर भी हमला कर दिया है. वहीं, इजराइली डिफेंस फोर्सेज ने बताया है कि उसने गाजा पर 426 बार एयरस्ट्राइक की. इसके अलावा फोर्स ने गाजा में एक ऐसे कंपाउंड को निशाना बनाया, जहां हमास का खुफिया विभाग का प्रमुख रहता था.

इजराइली सुरक्षा बलों ने गाजा पट्टी में वेस्टबैंक और हमास के उन ठिकानों को निशाना बनाया, जहां चरमपंथी अपने हथियार रखते हैं. साथ ही हमास स्टोरेज रूम पर हमला किया. इजराइल डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने दक्षिणी इजराइल और गाजा पट्टी में 400 से ज्यादा फिलिस्तीनी चरमपंथियों को ढेर करने का दावा किया. इसके बाद यरुशलम के उत्तर-पूर्व में शुआफात शरणार्थी शिविर में फिलिस्तीनी युवाओं और इजराइली बलों के बीच झड़प हुई.

इजराइल के तटीय शहर अश्कलोन में इजराइली सैनिकों ने चरमपंथियों की ओर से बंधक बनाए गए लोगों से भरी एक कार को पकड़ा. हमास चरमपंथियों ने नागरिकों की एक कार को हाईजैक कर लिया था. इजराइली मीडिया ने दावा किया है कि हमास लड़ाकों के हमले में 600 से ज्यादा नागरिक जान गंवा चुके हैं और दो हजार से ज्यादा लोग घायल हुए.

हमास ने युद्ध तेज करने की घोषणा की. इसके बाद इजराइल के सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि गाजा में हमास के 800 ठिकानों को निशाना बनाया और सैकड़ों हमास योद्धा मारे गए.

 

Related Posts

‘चीन में 200 भारतीय फंसे, 21 रेस्क्यू’, नेपाल बाढ़ पर MEA ने दी डिटेल्स
  • TN15TN15
  • August 27, 2026

नेपाल में आई बाढ़ के बाद से 288…

Continue reading
Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद
  • TN15TN15
  • August 26, 2026

नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही पर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

  • By TN15
  • August 27, 2026
नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

  • By TN15
  • August 27, 2026
देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

  • By TN15
  • August 27, 2026
नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

  • By TN15
  • August 27, 2026
‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

  • By TN15
  • August 27, 2026
RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

  • By TN15
  • August 27, 2026
रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प