नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने यूजीसी नियमों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग यूजीसी के नए नियमों का विरोध कर रहे हैं, वे ओबीसी, एससी, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस वर्गों के विरोधी हैं, जबकि जारी किए गए नियम पूरी तरह सही हैं और वे इनके साथ हैं। उन्होंने साफ कहा, “यूजीसी इज ऑल राइट,” और जो लोग इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं, वे दलितों, पिछड़ों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के हितों के खिलाफ खड़े हैं।
रामगोपाल यादव ने यह भी कहा कि संसद सत्र के भीतर समाजवादी पार्टी विदेश नीति का मुद्दा उठाएगी, क्योंकि देश चारों तरफ से घिर चुका है और उनके मुताबिक विदेश नीति पूरी तरह फेल साबित हुई है। इसके अलावा वे उत्तर प्रदेश में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने ‘SIR’ से जुड़े विषय को भी सदन में उठाने की बात कही।
रामगोपाल ने सपा सरकार पर भी साधा निशाना








