क्‍या मेरा पति गुंडा है जो लाठियां बरसाईं, सीएम योगी से जयंत चौधरी की पत्नी के सवाल वाला वीडियो वायरल

साल 2020 के अक्टूबर महीने में जयंत चौधरी हाथरस की गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में पुलिस ने जयंत चौधरी समेत रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था।

द न्यूज 15 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच रालोद नेता जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से सवाल पूछती हुई नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि क्या मेरा पति गुंडा है जो आपने उन पर लाठियां बरसाई गई ।
दरअसल चारू चौधरी का यह वीडियो राष्ट्रीय लोकदल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। इस वीडियो में वह किसी जनसभा को संबोधित करती हुई नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि क्‍या मतलब था मेरे पति पर इतनी लाठियां बरसाने का, गुंडा है वो, मवाली है? क्‍या गलत किया था जयंत चौधरी ने? ठीक है आप प्रशासन हैं, आप सरकार हैं, आपका मन चाहा तो आपने उन पर लाठियां बरसा दीं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि उन लाठियों का पूरा हिसाब पश्चिम उत्तर प्रदेश आपको देगा।
बता दें कि साल 2020 के अक्टूबर महीने में जयंत चौधरी हाथरस की गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में पुलिस ने जयंत चौधरी समेत रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। पुलिस ने जिस समय जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज किया उस समय वे कुछ टीवी चैनल्स को बयान दे रहे थे। हालांकि रालोद कार्यकर्ताओं ने किसी तरह घेरा बनाकर जयंत चौधरी को बचाया था। इस घटना के बाद जयंत चौधरी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर आपको लाठी चलाने का हक है तो मेरा अपने लोगों के साथ खड़े होने का हक है! खूब लाठी चलाओ, हमारा निश्चय उतना ही मजबूत होगा!
आमतौर पर राजनीति से दूर रहने वाली जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी भी इस बार के चुनावी अखाड़े में उतर गई हैं। वे भी सपा गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रही हैं। हालांकि वे 2014 के लोकसभा चुनाव में भी जयंत के पक्ष में वोट मांगते हुए नजर आईं थीं। चारु चौधरी मुख्य रूप से पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जयंत और चारू ने साल 2003 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां भी हैं। चारू की दिलचस्पी शेयर मार्केट में भी है और उन्होंने लंदन से इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की ट्रेनिंग ली है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच