DELHI: क्या फ्री सेवाओं से केजरीवाल कर रहे हैं दिल्ली को कंगाल, क्या मुख्मंत्री के पास नहीं बचे डॉक्टर को देने तक के पैसे

प्रियंका रॉय

क्या केजरीवाल खाली कर रहे है दिल्ली का खजाना

क्या मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टरों को नही मिल रही तनख्वाह

बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर कया कटाक्ष

अपनी फ्री सेवाओ को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीजेपी के निशाने पर आ गई है। दरसअल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने छोटी सरकार बनाने के बाद दिल्लीवासियों को नये साल का तोफा देने का ऐलान किया है। नये साल पर केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को 450 तरह की फ्री हेल्थ सेवा प्रदान करने की घोषणा की है। इससे पहले भी सीएम ने दिल्लीवासियों को कई फ्री सौगाते भेंट की थी । जिसमें फ्री बस सेवाएं, फ्री योगा क्लास, छात्रों को फ्री कोचिंग व कई सेवाएं शामिल है। केजरीवाल का कहना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर सभी का हक है। कई लोग निजी स्वास्थ्य सेवा का खर्च नहीं उठा सकते, यह कदम ऐसे सभी लोगों की मदद करेगा। अधिकारियों के अनुसार, शुरूआती चरण में, परीक्षण शहर भर के मोहल्ला क्लीनिकों में उपलब्ध होंगे और बाद में यह सुविधा सरकारी अस्पतालों में भी दी जाएगी।

आपको बता दें केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अंहम प्रस्ताव को मंजूरी दी है ।इससे पहले दिल्ली मे 212 तरह के टेस्ट निशुल्क किये जाते थे,जिसमें और दूसरे टेस्टो को भी जोड़ दिया गया है । लेकिन इस विषय में अभी तक कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए केजरीवाल को एक बार फिर आरोपो के कटघरे मे खड़ा कर दिया है। उनका आरोप है कि केजरीवाल दिल्ली का खजाना खाली कर रहे है। केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के दावे सिर्फ सुनने में अच्छे लगते है। भाजपा के विधायको ने कई मोहल्ला क्लीनिक मे जाकर पड़ताल की है। सरकार के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा नही है। केजरीवल दिल्ली को खोखला कर रहा है और कुछ ही दिन में दिल्ली की जनता को ये सबक भी मिल जायेगा।

  • Related Posts

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    सऊदी अरब के साथ उसके रक्षा समझौते के…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक