क्या चीन की चाल में फंस गया भारत, तोड़ने जा रहा जापान के साथ 13 साल पुराना करार ? 

नई दिल्ली। चीन ने भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट्स की सप्लाई रोक दी है। इससे भारत में ऑटो समेत कई सेक्टरों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इस बीच भारत ने भी चीन पर निर्भरता कम करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सरकारी कंपनी इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड को जापान को रेयर अर्थ एलिमेंट्स का निर्यात सस्पेंड करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक यह कंपनी 13 साल पुराने एक समझौते के तहत जापान को रेयर अर्थ एलिमेंट्स का एक्सपोर्ट कर रही थी।

IREL अब भारत में ही रेयर अर्थ एलिमेंट्स को प्रोसेस करने की क्षमता बढ़ाना चाहता है। अभी इस मामले में चीन सबसे आगे है। चीन का रेयर अर्थ प्रोडक्शन 2014 से तीन गुना हो चुका है। साल 2024 में उसने 270,000 मीट्रिक टन रेयर अर्थ का उत्पादन किया जो ग्लोबल प्रोडक्शन का 69% है। दुनिया की कुल रिफाइनिंग कैपेसिटी का 90% चीन के पास है। चीन ने रेयर अर्थ एलिमेंट्स के निर्यात को हथियार की तरह इस्तेमाल किया है। अप्रैल से चीन ने इनका निर्यात कम कर दिया है। इससे ऑटोमोबाइल और हाई-टेक सामान बनाने वाली कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है।

 

कब हुआ था समझौता ? 

 

रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ऑटो और दूसरी इंडस्ट्री के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। एक सूत्र ने बताया कि गोयल ने IREL से रेयर अर्थ एलिमेंट्स का निर्यात रोकने को कहा है। इनमें नियोडिमियम नाम का तत्व भी शामिल है। यह इलेक्ट्रिक वाहनों के मोटर में लगने वाले चुंबक बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। वाणिज्य मंत्रालय, IREL और परमाणु ऊर्जा विभाग से इस बारे में जानकारी मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। परमाणु ऊर्जा विभाग ही IREL को देखता है।

साल 2012 में सरकार ने एक समझौता किया था। इसके तहत IREL जापान की कंपनी टोयोटा त्सुशो की एक यूनिट टोयोट्सु रेयर अर्थ्स इंडिया को रेयर अर्थ एलिमेंट सप्लाई करती है। टोयोट्सु रेयर अर्थ्स इंडिया इन एलिमेंट्स को प्रोसेस करके जापान भेजती है। जापान में इनका इस्तेमाल चुंबक बनाने में होता है। कस्टम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में टोयोट्सु ने जापान को 1,000 टन से ज्यादा रेयर अर्थ एलिमेंट्स भेजे थे। IREL ने कुल 2,900 टन रेयर अर्थ एलिमेंट्स का खनन किया था। यानी टोयोट्सु ने IREL के उत्पादन का एक तिहाई हिस्सा जापान को भेजा था। हालांकि, जापान अपनी जरूरत के लिए ज्यादातर रेयर अर्थ एलिमेंट्स चीन से ही लेता है।

 

दोस्ताना रिश्ते

 

टोयोटा त्सुशो और टोयोट्सु ने भी इस बारे में पूछे गए सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया। एक सूत्र ने बताया कि IREL रेयर अर्थ एलिमेंट्स का निर्यात इसलिए कर रही थी क्योंकि भारत में उन्हें प्रोसेस करने की क्षमता नहीं थी। लेकिन चीन से सप्लाई में दिक्कत आने के बाद IREL अब इन तत्वों को भारत में ही रखना चाहती है। साथ ही, वह भारत में खनन और प्रोसेसिंग को बढ़ाना चाहती है। IREL को चार खदानों के लिए सरकारी मंजूरी का इंतजार है।

हालांकि, भारत तुरंत जापान को सप्लाई नहीं रोक पाएगा क्योंकि यह एक द्विपक्षीय सरकारी समझौता है। सूत्र ने यह भी कहा कि IREL चाहती है कि इस मामले को आपसी सहमति से सुलझाया जाए क्योंकि जापान एक दोस्ताना देश है। जापान के व्यापार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम द्विपक्षीय मामलों पर कोई जवाब नहीं देना चाहेंगे, सिर्फ इस मामले पर ही नहीं।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी