अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के तहत डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज के ‘टोल फ्री’ होने का ऐलान किया है। अब ईरान की ओर से इसको लेकर जवाब आया है। तेहरान का कहना है कि होर्मुज पर टोल नहीं लगेगा, लेकिन शुल्क जरूर लिया जाएगा। इंटरनेशनल कानून के मुताबिक टोल की वसूली अवैध है, लेकिन कुछ सेवाओं के लिए फीस ली जा सकती है। अभी यह साफ नहीं है कि ईरान कौन सी सेवाएं देगा। जंग से पहले कोई फीस नहीं ली जाती थी।








