आईपीएल 2022 : दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ बोले, सिर्फ 4 खिलाड़ियों को रिटेन करना मुश्किल था

नई दिल्ली, जेएसडब्ल्यू और जीएमआर की सह-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को अगले साल की मेगा नीलामी से पहले बरकरार रखे गए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे को रिटेन करने का फैसला किया है। नियमों के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने अगले साल होने वाली नीलामी के लिए अपनी बाकी टीम को रिलीज कर दिया है।

ताजा घटनाक्रम पर अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा, “फ्रेंचाइजी में हम सभी के लिए केवल चार खिलाड़ियों को बनाए रखना एक आसान काम नहीं था। पिछले तीन वर्षो में हमने एक संतुलित टीम बनाने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसने हमें कुछ बेहतरीन परिणाम दिए। दिल्ली कैपिटल्स इस टीम को हमेशा अपना सब कुछ देने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी का आभार व्यक्त करना चाहती है। हम उनमें से प्रत्येक को शुभकामनाएं देते हैं।”

दिल्ली कैपिटल्स ने 2018 की मेगा नीलामी के बाद एक भारतीय कोर टीम के रूप में गतिशील दस्ते का गठन किया, तब से टीम लगातार तीन सीजन में प्लेऑफ में पहुंची है। वह 2020 में पहली बार फाइनल में पहुंची थी।

Related Posts

भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: बैडमिंटन और तीरंदाजी का भव्य आयोजन

 4 से 15 मई तक जुटेंगे देशभर के 8000 खिलाड़ी भागलपुर। रेशम नगरी भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत बैडमिंटन और तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा…

मुख्यमंत्री ने राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

 खेल की दुनिया में बिहार ने रचा इतिहास पटना। बिहार ने आज खेल की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 7 views
मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

ताबूत की कीलें

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 9 views
ताबूत की कीलें

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 7 views
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 9 views
जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 7 views
मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान

  • By TN15
  • April 21, 2025
  • 8 views
महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान