पटना के गांधी मैदान को फिर से ऐतिहासिक बनाने में जुटे सहारा की ठगी के शिकार निवेशक 

चरण सिंह राजपूत 

नई दिल्ली/पटना। गांधी मैदान वह क्रांतिकारी स्थल है जहां पर एक से बढ़कर एक आंदोलन हुआ है। यह मैदान न केवल अंग्रेजों को खदेड़ने की भूमिका का आंदोलनस्थल बना बल्कि आजाद भारत में भी एक से बड़े एक अहंकारी का अहंकार निकालने का गवाह बना है। एक से बढ़कर एक रैली यहां पर हुई है। २० तारीख को यह मैदान सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय की राजनीतिक पकड़ का
 पर्दाफास करने और सहारा के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन का केंद्र बनने जा रहा है।

सहारा पर ठगी का आरोप लगाकर पटना के गांधी मैदान में सहारा निवेशक और एजेंटों का २० जनवरी को आंदोलन जो करने जा रहे हैं। आयोजक इस आंदोलन की तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं। हक की इस लड़ाई को लेकर कार्यक्रम के आयोेजक सोशल मीडिया पर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक अभय देव शुक्ला लगातार अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए देश भर से निवेशक भी अपने-अपने क्षेत्र से हुंकार भर रहे हैं।

दरअसल सहारा के खिलाफ न केवल बिहार बल्कि देश भर में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। देश

 की राजधानी दिल्ली में बाइक बोट टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन लाल आजाद की अगुआई में संसद सत्याग्रह चल रहा है तो राजस्थान के कई विजय वर्मा की अगुआई में कई जिलों आंदोलन चल रहा है। मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी सहारा की ठगी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन चल रहा है।
पटना से जेपी दुबे ले सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि उनकी अभय देव शुक्ला के साथ बात हुई है। अभय देव शुक्ला 19 तारीख को पटना आ रहे हैं। जेपी दुबे ने 20 जनवरी को गांधी मैदान पर ही अभय देव शुक्ला के इस प्रयास के लिए उनका स्वागत करने की बात कही है।  उन्होंने कहा है कि 20 जनवरी अभय देव शुक्ला के साथ मिल करके गांधी मैदान में सहारा के विरुद्ध आंदोलन किया जायेगा । उन्होंने बाकायदा इसके लिए अधिक से अधिक खाता धारी एजेंट का कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान भी किया है।  उन्होंने कहा है कि अभय देव शुक्ला के साथ जो राष्ट्रव्यापी आंदोलन चल रहा है, उसमें बड़ी संख्या में भाग लिया जाएगा।  उन्होंने कार्यक्रम में सावधानी बरतने की भी बात कही है। साथ ही सभी आंदोलनकारियों से मास्क लगाने की अपील की गई है। उधर सेबी पर सहारा द्वारा दिए गए पैसों को निवेशकों को न देने का आरोप लगाते हुए सहारा भी अपने कर्मचारियों से आंदोलन करवा रहा है। सहारा का कहना है कि जितने पैसे सहारा ने सेबी को दिए हैं वे उसने निवेशकों को नहीं दिए हैं।

Related Posts

Pappu Yadav : पप्पू यादव ने नेहरू से की PM मोदी की तुलना, बोले- ‘प्रधानमंत्री का मतलब…’
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यकाल…

Continue reading
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

CJP Protest: शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

Pappu Yadav : पप्पू यादव ने नेहरू से की PM मोदी की तुलना, बोले- ‘प्रधानमंत्री का मतलब…’

  • By TN15
  • June 10, 2026
Pappu Yadav : पप्पू यादव ने नेहरू से की PM मोदी की तुलना, बोले- ‘प्रधानमंत्री का मतलब…’

पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!

  • By TN15
  • June 10, 2026
पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!

‘सच बोल दूंगा तो परेशानी…’, राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे सवालों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • June 10, 2026
‘सच बोल दूंगा तो परेशानी…’, राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे सवालों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह