Site icon Thenews15.in

अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य दीनानाथ साहू को इंग्लैंड में “बेस्ट मेडिकल एस्ट्रोलॉजर” अवार्ड से सम्मानित

अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य एवं शोधकर्ता, पेशे से हेडमास्टर श्री दीनानाथ साहू को इंग्लैंड में आयोजित 39वें अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में “बेस्ट मेडिकल एस्ट्रोलॉजर इन यूनाइटेड किंगडम” अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

यह प्रतिष्ठित सम्मेलन 19 से 31 जुलाई 2025 तक इंग्लैंड (लंदन, मैनचेस्टर, बर्मिंघम), स्कॉटलैंड (एडिनबर्ग, ग्लासगो) एवं आयरलैंड (बेलफ़ास्ट, डबलिन) के विभिन्न शहरों में आयोजित हुआ। इस अवसर पर श्री साहू को वी.वी.आई.पी. गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने ज्योतिष की विभिन्न विधाओं पर अपने शोध प्रस्तुत किए।

अपने शोधपत्र में श्री साहू ने अंक ज्योतिष में अंकों के उद्भव, मानव शरीर के चक्रों, एवं चिकित्सा ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति के आधार पर असाध्य रोगों के निदान एवं उपचार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आधुनिक मेडिकल साइंस जहाँ कई गंभीर बीमारियों का समाधान केवल ऑपरेशन में देखता है, वहीं चिकित्सा ज्योतिष से इनका प्राकृतिक एवं स्थायी उपचार संभव है।

भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर होने के कारण श्री साहू ने अपने शोध में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तर्क प्रस्तुत किए, जिन्हें सम्मेलन में मौजूद विद्वानों ने विशेष सराहना दी।

श्री साहू का दावा है कि उनकी नवीन चिकित्सा ज्योतिषीय पद्धतियों से न केवल असाध्य रोगों का उपचार संभव है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति अपनी जैविक आयु (Biological Age) को 10–15 वर्ष तक कम कर, अधिक समय तक स्वस्थ एवं सक्रिय रह सकता है।

गौरतलब है कि श्री साहू को इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया, गल्फ देशों, फ्रांस, जर्मनी, इटली एवं यूरोप के कई अन्य देशों से उनके वैज्ञानिक ज्योतिष शोध के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।

इंग्लैंड से सम्मान प्राप्त कर लौटने पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरिता साहू, पुत्री वैष्णवी साहू और पुत्र तोषेन्द्र साहू भी उपस्थित थे।

मूलतः गरियाबंद ज़िले के फिंगेश्वर निवासी श्री साहू, लंबे समय तक गरियाबंद ब्लॉक कार्यालय में पदस्थ रहे हैं। वे स्वर्गीय लखन लाल साहू के सुपुत्र हैं।

Exit mobile version