मुजफ्फरपुर में तीसरे बड़े औद्योगिक क्षेत्र की पहल

 800 एकड़ भूमि का प्रस्ताव भेजा गया

मुजफ्फरपुर। जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने जिले में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पटना-बेतिया निर्माणाधीन फोरलेन के पास 800 एकड़ भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार कर उद्योग विभाग को भेजा है। यह क्षेत्र बियाडा के माध्यम से विकसित किया जाएगा।

मोतीपुर और बेला के बाद मुजफ्फरपुर में यह तीसरा बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होगा। चिह्नित भूमि पारू अंचल के चतुरपट्टी, चैनपुर चिहुंटाहा और भोजपट्टी मौजों में स्थित है। जिलाधिकारी ने लैंड बैंक के तहत मानक के अनुरूप जमीन का चयन कर इसका नजरी नक्शा भी प्रस्तुत किया है।

इस औद्योगिक पार्क को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा, जिसमें उद्योगों के लिए भूमि, पानी, बिजली, सड़क, संचार, और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था होगी। पटना-बेतिया हाईवे और हाजीपुर-सुगौली रेल लाइन के नजदीक होने के कारण यह स्थान उद्योगों के लिए बेहद आकर्षक रहेगा।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल