नालंदा विश्वविद्यालय में इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का हुआ उद्घाटन

 उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध ईरानी संगीतकार फरमान फतेहलियन की सांगीतिक प्रस्तुति

राम विलास
राजगीर। गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नालंदा विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध ईरानी संगीतकार फरमान फतेहलियन की सांगीतिक प्रस्तुति के साथ इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया। सुषमा स्वराज सभागार में आयोजित यह कार्यक्रम बुद्ध पूर्णिमा के शुभ दिन पर आयोजित किया गया।

नालंदा विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह ने इस नए केंद्र के महत्व को बताते हुए कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय का इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र भारत और फारस की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करेगा। इससे इस विषय में कार्यरत विद्वानों के बीच सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। ईरान से आए फारमन फतेहलियन द्वारा आज की सांगीतिक प्रस्तुति भी भारत व ईरान के बीच कला जगत के क्षेत्र में हमारे समृद्ध संबंधों को प्रदर्शित करती है।”

गौरतलब है कि संगीतकार फरमान फतेहलियन को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रसिद्ध भजन ‘वैष्णव जन तो’ गाने के लिए जाना जाता हैं। इस गायन के लिए उन्हे तत्कालीन विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

फरमान फतेहलियन ने अपने गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में विभिन्न प्रकार की आध्यात्मिक संगीत की रचनाएं शामिल थीं। इस समारोह में नालंदा के प्राध्यापक, विशिष्ट अतिथि और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विभिन्न देशों के छात्रों मौजूद रहे। नालंदा के इस इंडो-फारसी अध्ययन केंद्र का उद्देश्य भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का अन्वेषण और संवर्धन करना है, जिससे भारतीय व फारसी के साहित्य, कला और इतिहास के क्षेत्र में शैक्षणिक कार्यक्रम और अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!