Site icon Thenews15.in

इंडी के भ्रष्टाचारियों ने दिल्ली में जमावड़ा कर चुनाव से पहले ही स्वीकार ली अपनी हार- सुरेंद्र कुमार सिंह

 भ्रष्टाचार जनित बेशुमार बेनामीसम्पत्ति इकट्ठा करने के आरोपी तेजस्वी का डर रैली में साफ झलका

 रुदाली करने से भी तेजस्वी और उनकी पार्टी राजद का बिहार में नहीं खुलने वाला है खाता

 भ्रष्टाचारी इंडी गठबंधन और उनके परिवारवादी कुनबे को पहले ही जनता नकार चुकी है

 

भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को दिल्ली में आयोजित इंडी गठबंधन की महारैली को सुपर फ्लॉप बताते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारियों ने दिल्ली में जमावड़ा लगा कर चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। पूरे देश में चल रही मोदी की आंधी से इंडी गठबंधन के तमाम नेता डरे-सहमे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जुटे नेताओं का एक मात्र मकसद भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही कार्रवाई से अपने और अपने परिवार को बचाना है। देश की जनता सब कुछ समझ रही है और वह पूरी मजबूती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। मोदी की गारंटी है कि चाहे वह कोई भी भ्रष्टाचारी हो, कानूनी कार्रवाई से बच नहीं सकता है।

श्री सुरेंद्र कुमार

उन्होंने कहा कि अबकी बार एनडीए 400 पार का जनता संकल्प ले चुकी नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगा। भाजपा भी पूरे देश में 370 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

Exit mobile version