भारत वर्ष का हर्ष किर्केट

तुम नमक नहीं, चंदन हो, वीर,
हर चौके, छक्के में दिखा दिया धीर।
देशभर में फैल गया अद्भुत हर्ष,
सदा चमकते रहो हमारे भारत वर्ष।

साहस तुम्हारा निखरा यूँ हर पल,
चुनौती भी थमी, सूरज गया ढल।
दर्शकों के दिलों में बसा भारत वर्ष,
गूँजा गगन में तब भारत का हर्ष।

खिलाड़ी नहीं केवल, प्रेरणा हो तुम,
विश्व ने देखा विजय का तिलक हो तुम।
हर रन और कैच में बरसा हर्ष,
सारे दिलों में गूँजा अद्भुत भारत वर्ष।

नमन है तुम्हें, आज रणवीरों की तरह,
विकट परिस्थितियों में शूरवीरों की तरह।
वीरता की गाथा गूँजी पूरे भारत वर्ष,
जो सजाता मैदान को बनकर हर्ष।

हार की परवाह न की, झुके नहीं कभी,
सपनों को सच कर दिखाया मैदान में सभी।
सशक्त और निर्भीक भारत का हर्ष,
सफलता की धूप खिली पूरे भारत वर्ष।

तुम नमक नहीं, चंदन हो, वीर,
सदा चमकते रहो, रखो मन में धीर।

डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    जीते जी जिनको दिया, तानों का उपहार

    मरने पर तस्वीर को, चढ़ते फूल हजार।। बाप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    ‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

    ‘हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी’, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

    इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

    इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य