भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अवैध धन संग्रह को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चुनावी बॉन्ड योजना के तहत कथित अवैध धन संग्रह को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और केंद्रीय वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री के इशारे पर निर्मला सीतारमण वसूली रैकेट चला रही है। भाजपा ने चुनावी बॉण्ड की साजिश के जरिये पैसे ऐंठने के लिए चार तरीकों का इस्तेमाल किया है। इसके तहत प्रीपेड रिश्वत, पोस्टपेड रिश्वत, छापे के बाद रिश्वत और फर्जी कंपनियों के माध्यम से वसूली की गई है। भाजपा ने इस साजिश के जरिए ‘लोकतंत्र को कमजोर करने’ का कार्य किया है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी ने यह भी कहा कि काली कमाई और बेनामी चंदा BJP का सिर्फ यही रह गया है धंधा। चुनावी बॉण्ड योजना से संबंधित शिकायत के बाद बेंगलुरु की एक अदालत के निर्देश पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ कुछ दिन पूर्व मामला दर्ज किया गया है, उसमें आरोपी नंबर-1 देश की वित्त मंत्री हैं, इसलिए हम यह मांग करते है कि वो राजनीतिक, नैतिक और न्यायिक रूप से तुरंत इस्तीफा दे जल्द से जल्द।

इस दौरान प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे, इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया और निर्मला सीतारमण से उनके इस्तीफे की मांग की।

इस दौरान प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी, राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद, खुशबू शर्मा, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम शर्मा समेत अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

    Continue reading
    युवा कुंभ का आयोजन
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई