जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ दें भारतीय छात्र, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

द न्यूज 15  

कीव। यूक्रेन और रूस में जारी तनाव के बीच भारत ने अपने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें देश छोड़ने को कहा है। भारत ने रविवार को यूक्रेन में रह रहे अपने छात्रों-नागरिकों से क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति के संबंध में और अनिश्चितता को देखते हुए संकटग्रस्त यूक्रेन को अस्थायी रूप से छोड़ने के लिए कहा।
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर लिखा, “सभी भारतीय नागरिक जिनका रुकना आवश्यक नहीं समझा जाता है और सभी भारतीय छात्रों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी जाती है। एक व्यवस्थित और समय पर उड़ान भरने के लिए उपलब्ध कॉमर्शियल उड़ानों और चार्टर उड़ानों का इस्तेमाल यात्रा के लिए किया जा सकता है।”
भारतीय दूतावास ने कहा कि स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे चार्टर्ड फ्लाइट के अपने कॉन्ट्रैक्टर से लगातार संपर्क में रहें। साथ ही दूतावास के फेसबुक, वेबसाइट और ट्वीटर पर अपडेट के लिए बने रहे। गौरतलब है कि यूक्रेन में करीब 18 हजार भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर वहां मेडिकल की पढ़ाने करने गए छात्र हैं।
इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर किसी को भी यूक्रेन में अपने परिजनों को लेकर कुछ मदद या जानकारी चाहिए तो वो हेल्पलाइन नंबर 011-23012113, 011-23014104 और 011-23017905 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800118797 पर भी कॉल किया जा सकता है।

Related Posts

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

सऊदी अरब के साथ उसके रक्षा समझौते के…

Continue reading
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच फरवरी 2026 से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 