व्यवस्था परिवर्तन के लिए अभियान छेड़ेगा भारतीय सोशलिस्ट मंच

नोएडा में राष्ट्रीय कोर कमेटी की आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय

द न्यूज 15
नोएडा। भारतीय सोशलिस्ट मंच देश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए बड़ा अभियान छेड़ेगा। यह निर्णय सेक्टर 11 स्थित प्रदेश कार्यालय पर भारतीय सोशलिस्ट मंच की कोर कमेटी में लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि देश में समाजवादी विचारधारा पर काम करना बहुत जरूरी हो गया है। वक्ताओं का कहना था कि साम्प्रदायिक ताकतों ने मीडिया को कब्जा कर ऐसा माहौल बनाया हुआ है देश का युवा भ्रमित हो गया है। देश को जाति और धर्म के नाम पर बांट दिया गया है। देश में बने हुए विषाक्त माहौल के लिए सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष को भी इसके लिए जिम्मेदार माना गया।
वक्ताओं ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है। राजनीतिक दलों पर सत्ता के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश को इन राजनीतिक दलों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि देश में हिन्दू औैर मुस्लिम दोनों को सही ढंग से इतिहास को बताने की जरूरत है। राजनीतिक दलों ने आधा अधूरा इतिहास बताकर लोगों को एक दूसरे के खिलाफ उकसा दिया है, जिसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। धर्मनिरपेक्षता पर जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। मात्र वोटबैंक के लिए धर्मनिरपेक्षता का इस्तेमाल अब देश में नहीं चलेगा। आम लोगों के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। भारतीय सोशलिस्ट मंच हर स्तर से इस काम में जुटेगा। बैठक में यह बात भी प्रमुखता से उभर कर सामने आई कि देश की सत्ता को विदेशी पूंजीवाद प्रभावित कर रहा है। कई राजनीतिक दलों के पास चुनाव लड़ने के लिए विदेश से पैसा आने की बात कही गई। वक्ताओं का कहना था कि जब विदेश के पैसे से देश में चुनाव लड़ा जाएगा तो विदेशी ताकतें देश की सत्ता का दुरुपयोग करेंगी। बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि यदि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर कुछ राजनीतिक दलों ने मुस्लिम तुस्टीकरण किया है तो कुछ दल हिन्दुत्व के नाम पर हिन्दूओं को भी बेवकूफ बनाने का आरोप लगाय गया। हिन्दू और मुस्लिम दोनों वर्गांे के लोगों को राजनीतिक दलों की बातों में न फंसकर भाईचारे पर ध्यान देना होगा। देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए जमीनी मुद्दों को उठाने पर बल दिया गया।बैठक में कोर टीम के सदस्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य कुमार, राष्ट्रीय महासचिव महासचिव रामलखन गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना, भारतीय इंकलाब मोर्चा के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव नरेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर यादव आदि मौजूद थे।

Related Posts

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

रक्षा मंत्रालय ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष…

Continue reading
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी डिग्री…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

  • By TN15
  • June 16, 2026
अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

  • By TN15
  • June 16, 2026
कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!

  • By TN15
  • June 16, 2026
बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!

आधार कार्ड का इस्तेमाल केवल पहचान के लिए हो, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस

  • By TN15
  • June 16, 2026
आधार कार्ड का इस्तेमाल केवल पहचान के लिए हो, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस