Site icon Thenews15.in

Indian Socialist Forum : मुरादाबाद के ब्लॉक मुंडा के गांव मुड़िया मुलकपुर में किया जनसंवाद कार्यक्रम 

मुरादाबाद। 15 जनवरी दिन सोमवार को भारतीय सोशलिस्ट मंच ने ब्लॉक मुंडा पांडे के गांव मुड़िया मुलकपुर एत माली में जन संवाद किया। इस जनसंवाद में संगठन के उपाध्यक्ष हलीम ठेकेदार मेरे साथ थे।

गांव के प्रधान तस्वीर खड़कपुर जगतपुर के प्रधान खलील अहमद चमराऊआ से चौधरी अनीश चमराऊआ से ही चौधरी रजा लालपुर से ठाकुर सुरेंद्र सिंह गांव से जाकिर अब्दुल सलाम रईस शरीफुल जमील और गांव के अन्य लोग उपस्थित थे यह खुशी का विषय है। इतनी ठंड में दूर गांव से जन संवाद में लोग शामिल हुए मुड़िया के प्रधान तस्वीर भाई ने कहा ठंड कम होने के बाद कई गांव का प्रोग्राम एक साथ किया जाएगा इस बात का आश्वासन चमराऊआ के चौधरी अनीश ने भी दिया बाद में ग्राम प्रधान जी ने सबका धन्यवाद दिया।

इस आश्वासन के साथ दोबारा हम लोग क्षेत्र में बड़ा प्रोग्राम का आयोजन करेंगे। इस जन संवाद यात्रा में ठेकेदार हलीम का विशेष योगदान रहा उनकी धर्मपत्नी की तबीयत खराब होने के बाद भी मंच को समय दिया, जिसके लिए इस त्याग के लिए मंच हलीम ठेकेदार का आभारी रहेगा।

Exit mobile version