Indian Politics : दो दर्जन पीएम उम्मीदवारों की सूची का है इंतजार, मुख्तार अब्बास नकवी का विपक्ष पर तंज

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें विपक्ष के दो दर्जन पीएम उम्मीदवारों की सूची का इंतजार है। बता दें कि विपक्ष की ओर पीएम कैंडिडेट में नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और अब अखिलेश यादव का नाम भी सामने आ रहा है। नकवी ने यूपी के रामपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी फोबिया की राजनीतिक बीमारी से ग्रसित लोग जल्द ही गायब हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी फोबिया की राजनीतिक बीमारी से पीड़ित लोग जल्द ही गायब हो जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि निराशावादी राजनीतिक खिलाड़ियों का दिखावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और ईमानदारी को कभी नहीं हरा सकता है।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष पहले ही दो दर्जन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची तैयार कर ली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसे वैनिटी विदाउट वैकेंसी कहा जाता है। नकवी ने कहा कि तमाम राजनीतिक असहिष्णुता और झूठे और मनगढ़ंत आरोपों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी समावेशी सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता के साथ अथक और लगन से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के लिए देश की सुरक्षा और गरिमा राष्ट्रनीति है जबकि हर जरूरतमंद का कल्याण राष्ट्रधर्म। अपने रामपुर दौरे के दौरान, नकवी ने महात्मा गांधी स्टेडियम में तिरंगा पतंग कार्यक्रम में भाग लिया, जहां ७५ पतंग उड़ाकर तिरंगे को सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    CJP प्रोटेस्ट: नोटिस पर CJI नाराज, पूछा- ‘मजिस्ट्रेट कैसे जारी कर सकते हैं’

    CJP प्रोटेस्ट: नोटिस पर CJI नाराज, पूछा- ‘मजिस्ट्रेट कैसे जारी कर सकते हैं’

    स्मृति में बंद सत्य निकेतन: बद से बदतर हुए हालात

    स्मृति में बंद सत्य निकेतन: बद से बदतर हुए हालात

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न