Indian Politics : भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में और देश भर के नागरिक समाज संगठनों, कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों द्वारा समर्थित कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को शुभारंभ हुआ।

यात्रा दोपहर 2:30 बजे कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन पर 500 से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की जनसभा के साथ शुरू हुई। सभा में, भारत के संविधान की प्रस्तावना को देश के विभिन्न हिस्सों से आए विभिन्न समूहों द्वारा कई भाषाओं में पढ़ा गया। योगेंद्र यादव, पी राजुगोपाल, गणेश देवी और एसपी दुबे कुमार द्वारा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को तिरंगा झंडा भेंट किया गया। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रेलवे स्टेशन से कन्याकुमारी के गांधी मंडपम तक एक मार्च निकाला।

मार्च में राहुल गांधी और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन सहित कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। एक खादी “बीज धागा” को राहुल गांधी की कलाई पर बांधा गया, और बाद में सभी भारत यात्रियों में वितरित किया गया। महात्मा गांधी और बाबासाहेब अम्बेडकर की छवियों और भारत के संविधान की एक प्रति वाला एक लकड़ी का स्मृति चिन्ह बक्सा श्री गांधी को भेंट की गई। गांधी मंडपम में एक जनसभा को राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, पी चितंबरम, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल ने संबोधित किया। शाम 4 बजे भारत जोड़ो यात्रियों ने गांधी मंडपम से बीच रोड तक मार्च निकाला। यात्रा बीच रोड से शाम 5 बजे आधिकारिक तौर पर रवाना हुई।

  • Related Posts

    CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

    अभिजीत दीपके का ऐलान – यदि इस्तीफा न…

    Continue reading
    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    नई दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, पीएम मोदी ने कहा- ‘Proud Moment’

    एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, पीएम मोदी ने कहा- ‘Proud Moment’

    CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

    CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

    How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

    How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात