Indian Politics : केजरीवाल सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में शराब माफियाओं को फायदा पहुँचाने के लिए किया भ्रष्टाचार

Indian Politics  : स्वराज इंडिया, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफा की मांग करता हैं – नवनीत तिवारी, स्वराज इंडिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में अनियमितताएं और भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वराज इंडिया ने सबसे पहले आवाज़ उठाई थी, दिल्ली सरकार द्वारा शराब की खपत बढ़ा कर लाखों परिवार और युवाओं का भविष्य खराब करने का काम किया जा रहा है।

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में धांधली के मामले में 17 तारिख को मनीष सिसोदिया सहित 15 व्यक्तिओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया और इस पर सी.बी.आई जाँच कर रही है, लेकिन अभी तक मनीष सिसोदिया मंत्री पद पर बने हुए हैं। स्वराज इंडिया ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति का पहले दिन से विरोध किया है जिसमे इस नीति के लागू होने के बाद तमाम तरह की अनियमितताएं और बहुत बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार सामने आया। स्वराज इंडिया ने दिल्ली के विभिन्न वार्डों में अवैध तरीके से खोले गए शराब के ठेकों के विरोध में लगातार प्रदर्शन किया है।

दिल्ली को शराब की राजधानी बनाने वाली केजरीवाल सरकार ने शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए नियमों की धज्जियाँ उड़ाईं और जमकर भ्रष्टाचार किया। इन्होंने अपने सहयोगियों को 144 करोड़ रुपए का फायदा पहुँचाया। बात केवल भ्रष्टाचार की ही नहीं बल्कि शराब की खपत बढ़ा कर सीधे तौर पर दिल्ली के युवाओं का भविष्य खराब करने का काम किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप घरेलू हिंसा, महिलाओं के खिलाफ अपराध, सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में वृद्धि हुई है। दिल्ली की जनता को शराब की भारी लत लगा कर करोड़ों परिवारों को बर्बाद करने के दिल्ली सरकार के इस तरीके का स्वराज इंडिया कड़ा विरोध करती है।

‌स्वराज इंडिया के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी ने कहा कि अन्ना आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हमेशा कहते थे कि अगर किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप है तो उसे जाँच पूरी होने तक इस्तीफा देना चाहिए। लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है। सत्येंद्र जैन के मामले में भी केजरीवाल द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही उन्होंने आज तक इस्तीफा दिया।

इसके उलट अरविंद केजरीवाल अपने भ्रष्ट मंत्रियों को बचाने के लिए उन्हें पुरस्कार दिलाने की बात कह रहे हैं जो हास्यास्पद है। पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष नवनीत तिवारी ने कहा कि हम माँग करते है कि मनीष सिसोदिया नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दें जिससे जाँच के काम में बाधा न पहुँच सके।

  • Related Posts

    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading
    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप