Site icon Thenews15.in

भारतीय न्याय व्यवस्था आज गुलामी से मुक्त हो गई : विजय सिन्हा

भवेश कुमार

 

पटना। देश में सोमवार से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था आज गुलामी से मुक्त हो रही है। ये अंग्रेजों का कानून था।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “नए कानून से विपक्ष इसलिए डर रहा है कि अब कार्रवाई होगी, सजा मिलेगी। जो लोग बेल पर हैं वह घबरा रहे हैं। स्पीडी ट्रायल हुआ तो जल्द सजा मिलेगी। बेईमानी से अर्जित की गई संपत्ति भी जब्त हो सकती है। कांग्रेस और आरजेडी के लोग इसलिए परेशान हैं। जनता खुश है क्योंकि यह जनता के हित में कानून है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस कानून का काम सिर्फ दंड देना था। ये न्याय के लिए कानून नहीं था। पुराने कानून में कई खामियां थीं। 30 साल तक फैसला नहीं हो पाता था।
राजनीति वाले लोग खूब इसका लाभ लेते थे। बड़े-बड़े क्राइम करके अपराधी बचने का रास्ता ढूंढते थे। अब इस कानून के तहत 60 दिनों के अंदर आरोप पत्र सिद्ध होगा। 45 दिन में ट्रायल होगा।

विजय सिन्हा ने कहा कि पुराने कानून व्यवस्था में कई सालों तक केस चलता था। नए कानून से समय सीमा में फैसला होगा। पहले लोग केस लड़ते रह जाते थे। फैसला नहीं हो पाता था। पुरानी कानून व्यवस्था से लोगों का विश्वास खत्म हो गया था। अब न्याय में विश्वास जगेगा। पहले केस लड़ते-लड़ते घर बिक जाता था।

Exit mobile version