भारतीय एथलीट्स और क्रिकेटरों ने 2021 में रचा इतिहास

नई दिल्ली (द न्यूज़ 15)| वर्ष 2021 में खेलो की बात की जाए, तो भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा , लेकिन सिर्फ खेल में ही नहीं बल्कि एथलिटों ने भी पदक जीतकर इस वर्ष को भारत के इतिहास में यादगार बना दिया है। 2021 के खेलो पर आइये एक नज़र डाली जाए |

1. नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण जीता : भाला फेंक नीरज चोपड़ा इस वर्ष ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने देश के लिए ओलंपिक खेलों में ट्रैक-एंड-फील्ड का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।

2. हॉकी में कांस्य पदक : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में जर्मनी को 5-4 से हराया था। टीम ने 41 साल के अंतराल के बाद ओलंपिक पदक जीता। इससे पहले भारत ने 1980 में मास्को खेलों के दौरान पदक जीता था।

3. टीम इंडिया ने जीता गाबा टेस्ट : टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया था।

4. प्रमोद भगत : टोक्यो पैरालिंपिक में पहली बार बैडमिंटन की शुरुआत के साथ प्रमोद भगत ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। बैडमिंटन में पदक जीतने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।

5. सुमित अंतिल : नीरज चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलते हुए, अंतिल ने न केवल पैरा-भाला में स्वर्ण पदक जीता, बल्कि अपने तीन थ्रो के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़कर खेल में भी अपना दबदबा जारी रखा।

6. सैखोम मीराबाई चानू : भारोत्तोलक मीराबाई चानू 49 किग्रा वर्ग में टोक्यो ओलंपिक में रजत जीतने में सफल रहीं।

7. पीवी सिंधु : दो ओलंपिक में सिंधु ने एक के बाद एक पदक जीतकर इतिहास रच दिया। रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में चीन के ही बिंग जाओ को 21-13, 21-15 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

8. रवि दहिया : सुशील कुमार के बाद ओलंपिक रजत जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बने थे।

9. अवनि लेखारा : 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन एसएच 1 कांस्य का दावा करते हुए दो पैरालिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

10. सुकांत कदम : वे पैरालिंपिक में पदक जीतने से चूक गए थे। बावजूद इसके उन्होंने युगांडा पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता। चौथी राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण भी जीता।

11. पूनम राउत : भारतीय क्रिकेटर जिसने भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अपना नंबर तीन पर स्थान पक्का किया है।

12. टीम इंडिया का सेंचुरियन टेस्ट : साल की शुरुआत में भारत ने गाबा में जीत हासिल की, उन्होंने एक और जीत के साथ साल का अंत किया। भारत ने सेंचुरियन में अपनी पहली टेस्ट जीत के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक