असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह एक कार्गो विमान था, जिसका इस्तेमाल सैन्य सामान और जरूरी सामग्री की ढुलाई के लिए किया जाता है। घटना के बाद मौके पर राहत और जांच का काम जारी है।

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

रतीय वायुसेना के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब AN-32 विमान जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। लैंडिंग के दौरान अचानक विमान हादसे का शिकार हो गया।

सप्लाई ले जाने के लिए इस्तेमाल होता है AN-32

AN-32 भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और अन्य जरूरी सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। यह विमान दुर्गम इलाकों में भी संचालन के लिए जाना जाता है।

पायलट की मौत की आशंका

शुरुआती रिपोर्टों में आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में पायलट की जान जा सकती है। हालांकि भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक हताहत की पुष्टि नहीं की गई है।

 राहत और जांच अभियान जारी

हादसे के बाद एयरफोर्स और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. राहत कार्य जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। वायुसेना ने कहा है कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. IAF अधिकारियों के अनुसार, जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने के बाद दुर्घटना स्थल पर आग बुझाने का काम चल रहा है।
  • Related Posts

    किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    निर्णायक संघर्ष की तैयारी करें किसान : डॉ.…

    Continue reading
    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में आई अचानक भीषण बाढ़ से तबाही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

    • By TN15
    • September 2, 2026
    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार