बिहार विकसित होगा तभी भारत विकसित होगा : डाॅ प्रेम कुमार

राम विलास

राजगीर। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा एक्टिव हो गई है। अभी से ही सभी सीट पर एनडीए की जीत पक्की करने के लिये रणनीति तैयार की जाने लगी है। संगठन को मजबूत करने और दूसरे दलों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने की मुहिम भी शुरू की गयी है। सिलाव में मंगलवार को आयोजित भाजपा के नालंदा जिला विस्तृत कार्य समिति बैठक सह मिलन समारोह में विधानसभा चुनाव जीतने के लिये शंखनाद किया गया। सिलाव नगर पंचायत के सभापति राजलक्ष्मी और उपसभापति सुशीला देवी सहित दर्जनों लोगों द्वारा भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया गया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन सह सहकारिता मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि हमलोग की सोच है जब तक बिहार विकसित नहीं होगा, तबतक भारत विकसित नहीं होगा। इस सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री द्वारा 59,800 करोड़ का अतिरिक्त बजट देकर बिहार के विकास को गति देने का कार्य किया गया है। किसानों को पैक्स द्वारा और राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड द्वारा लाभ पहुंचाया जा रहा है।

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुये डाॅ प्रेम कुमार ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2025 में हर हालत में बिहार में बड़ी ताकत बनकर एनडीए की सरकार बनाना है। मंत्री ने कहा कि नागरिकों ने तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसले पर गर्व व्यक्त किया, जिन्होंने भ्रष्टाचार को हराया, कामकाज को प्राथमिकता दी, भ्रम की राजनीति को नकारा और विश्वास की राजनीति पर जीत की मुहर लगाई है। पूर्व मंत्री एवं विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि मोदी की गहरी प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि आज गरीब, वंचित, शोषित, पीड़ित, किसान, महिला एवं युवा ने उनके नेतृत्व पर अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है। देश के लिए उनके सपनों पर भारी विश्वास व्यक्त किया है। भाजपा विधायक डाॅ सुनील कुमार ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता न दिन देखते हैं न रात। इतनी भयंकर गर्मी में दल के हर कार्यकर्ता ने जो पुरुषार्थ व परिश्रम किया है, उसके लिए सभी के बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा सभी बूथ पर संगठन को मजबूत कर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। बैठक की शुरुआत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर एवं वंदे मातरम गायन से हुई। नालंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा उर्फ छोटे मुखिया ने कहा कि एनडीए गठबंधन के दलों में सामंजस्य का अभाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बुथ लेवल कमिटी बनाकर नालंदा के सभी सात सीट पर एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनायेंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद सिलाव की मुख्य पार्षद राज लक्ष्मी ने कहा केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार तो करेंगे ही भाजपा की मजबूती में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।
जिला अध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद सिंह ने अध्यक्षता की। भाजपा बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक और लोकसभा प्रभारी कुमार राघवेन्द्र, रामसागर सिंह, अभय कुमार शुक्ला उर्फ भोसू एवं अन्य ने विचार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi