भारत बनाम न्यूजीलैंड : मैन ऑफ द मैच ‘मयंक अग्रवाल’ और मैन ऑफ द सीरीज ‘रविचंद्रन अश्विन’ बने

मुंबई, यहां वानखेड़े स्टेडियम में तीन दिसंबर से शुरू हुए भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के कारण दोपहर 12 बजे से मैच शुरू हुआ था, जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने दस विकेट लेकर न्यूजीलैंड टीम को 167 रन पर रोक दिया और सीरीज पर कब्जा जमा लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच ‘मयंक अग्रवाल’ रहे और मैन ऑफ द सीरीज ‘रविचंद्रन अश्विन’ रहे। पहली पारी में न्यूजीलैंड के स्पीनर एजाज पटेल ने दस विकेट लेकर भारतीय टीम को 325 रनों पर रोक दिया था। भारतीय टीम ने 109.5 ओवर में दस विकेट खोकर 325 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़ा। उन्होंने 311 गेंदों का सामना कर 4 छक्के और 17 चौकों की मदद से 150 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 52 रन की पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया।

न्यूजीलैंड के स्पीनर गेंदबाज एजाज पटेल ने अकेले दम पर 47.5 ओवर में 119 रन देकर भारतीय टीम के 10 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया, जिसमें शुभमन गिल 44 रन बनाकर एजाज पटेल की गेंद में रॉस टेलर को कैच थमा बैठे, चतेश्वर पुजारा 0 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली और रिद्धिमान साहा भी एजाज पटेल की गेंद पर एलबीडब्लयू आउट हो गए, श्रेयस अय्यर को पटेल ने कैच आउट कराया और आर अश्विन को बोल्ड कर दिया। वहीं, मयंक अग्रवाल को 150 पर, अक्षर पटेल 52, जयंत यादव 12 और मोहम्मद सिराज को 4 रन पर आउट करके वापस पवेलियन भेज दिया। जिसमें पटेल ने तीन बल्लेबाजों को एलबीडब्लयू, दो को क्लीन बोल्ड और पांच बल्लेबाजों को कैच आउट कराया।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 325 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था, लेकिन जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 62 रनों में समेट दिया था। जिसमें आर अश्विन ने 4 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट, अक्षर पटेल ने 2 विकेट और जयंत यादव ने 1 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ला दिया।

तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने फिर 70 ओवर में सात विकेट खोकर 276 रन बनाकर दूसरी पारी को समाप्त किया। न्यूजीलैंड के स्पिनर गेंदबाज ने एक बार फिर 26 ओवर में 106 रन देकर भारतीय टीम के चार विकेट लिए और रचिन रविंद्र ने 13 ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब 540 रनों की जरूरत थी। लक्ष्य का पीठा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम दस विकेट खोकर 167 रन ही बना पाई।

भारत ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर पांच साल बाद इतने बड़े लक्ष्य के साथ टेस्ट में 372 रनों से न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। इससे पहले 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 321 रन, 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 337 रन और 2008 में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 320 रन से जीत हासिल की थी।

वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने में भारतीय गेंदबाज आर अश्विन (300) ने कपिल देव (219) और हरभजन सिंह (265) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अनिल कुंबले (350) के बाद दूसरे नंबर पर नाम दर्ज किया है।

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं और वे तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक पारी में दस विकेट लेकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया हैं। इससे पहले सन् 1999 में भारत के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और 1956 में इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज जिम लेकर ने यह कारनामा कर दिखाया था।

Related Posts

किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading
शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान…  !
  • TN15TN15
  • January 23, 2026

शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया