निजी अस्पताल सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय चिकित्सा दें : योगी आदित्यनाथ

राजेश बैरागी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि निजी क्षेत्र को सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय चिकित्सा सेवा प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान एक जनपद एक माफिया से एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज में बदल चुकी है।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 10 में केडीएसजी (कपिल देव सुनील गुप्ता) हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी चिकित्सा सभी नागरिकों का अधिकार है। सरकार अपने स्तर पर सभी नागरिकों को चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। अब तक 85 मेडिकल कॉलेज खोले जा चुके हैं जबकि 2017 में उनके सत्ता संभालने से पहले यह संख्या मात्र 17 थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत राज्य में सर्वाधिक पांच करोड़ साठ लाख लोगों को पांच लाख रुपए तक की निशुल्क चिकित्सा के गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने मंच पर उपस्थित क्रिकेटर कपिल देव व सुनील गुप्ता से सरकार की नीति के अनुसार मेडिकल कॉलेज खोलने का भी आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि निजी अस्पताल में आने वाले लोगों को यह भरोसा होना चाहिए कि उनके साथ कोई धोखाधड़ी न हो।कपिल देव ने इस अवसर पर कहा कि हम खिलाड़ियों से बोलकर नहीं बल्कि उदाहरण पेश कर अपनी काबिलियत साबित करने के लिए कहा जाता है। इस हॉस्पिटल के बारे में भी यही सिद्धांत अपनाया जाएगा। जनसभा को विधायक तेजपाल नागर, सांसद डॉ महेश शर्मा ने भी संबोधित किया।मंच पर जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह,एम एल सी नरेंद्र भाटी व श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा व महेश चौहान के अलावा केडीएसजी के संचालन सहयोगी डॉ अजिंक्य डीवाई पाटिल भी मौजूद रहे। सुनील गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि पहले इस आयोजन में मुख्यमंत्री की जनसभा का कार्यक्रम शामिल नहीं था। तीन मार्च की शाम को लखनऊ से आए एक आपात संदेश के बाद जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिला प्रशासन की टीम के साथ दिन रात एक कर जनसभा की तैयारियों को अंजाम दिया। उधर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी पिछले एक सप्ताह से कार्यक्रम की तैयारियों की सीधी मॉनिटरिंग कर रहे थे।

  • Related Posts

    सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 1500 छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह, खिले चेहरे
    • TN15TN15
    • February 26, 2026

    वार्षिक उत्सव में दिखी प्रतिभा की झलक शिक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!