Site icon Thenews15.in

India Couple Travel : तीसरे दिन सुबह 7 बजे नागरकोइल के स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू हुई और तिरुवनंतपुरम की ओर बढ़ती रही 

न्यायमूर्ति कोलसे पाटिल, योगेंद्र यादव, क्रिस्टीना सामी, दीपक लांबा, कमलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए नागरिक समाज समूह ने स्थानीय कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम लोगों के साथ संवाद किया। यात्रा दोतरफा संवाद और वार्तालाप के माध्यम से जनता के साथ जुड़ाव को गहरा करने पर केंद्रित रही। यात्रियों ने आम नागरिकों की चिंताओं और मुद्दों को ध्यान से सुना। इसके बाद, आम नागरिक भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और भारत को एकजुट करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ चल पड़े।

योजनानुसार, यात्रा तीन समूहों में जारी रही; भारत यात्री जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरी यात्रा करेंगे; प्रदेश यात्री जो अपने स्थानीय जिलों में यात्रा में शामिल होंगे; और अतिथि यात्री, जो यात्री विभिन्न राज्यों से यात्रा में शामिल होंगे।

दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जहां नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया। शाम 4 बजे, राहुल गांधी सामाजिक कार्यकर्ताओं के समुह के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा शाम सात बजे नागरकोइल के अजहियामंडपम जंक्शन पर समाप्त हुई।

Exit mobile version