
विपक्ष संसद में तो एकता दिखा रहा है पर चुनाव में बिखर जा रहा है। दिल्ली में जहां आप और कांग्रेस अलग अलग चुनाव लड़ रही है वहीं बिहार में भी आरजेडी और कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार हो सकती है। बिहार में कांग्रेस के सह प्रभारी शाहनवाज आलम ने कह दिया है कि टिकटों का बंटवारा स्ट्राइक रेट से होगा। मतलब लोकसभा में जिस तरह से आरजेडी 23 सीटों पर चुनाव लड़ी और कांग्रेस 9 पर पर आरजेडी जीती 4 सीट तो कांग्रेस ने जीत ली 3 सीट। मतलब स्ट्राइक रेट कांग्रेस का ठीक है। ऐसे में कांग्रेस बिहार में आरजेडी से ज्यादा सीट मांग सकती है। आरजेडी देगी नहीं और कांग्रेस मानेगी नहीं तो क्या होगा बताने की जरुरत नहीं है। क्षेत्रीय दल कांग्रेस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कांग्रेस क्षेत्रीय दलों से। बिहार में उपजे समीकरण देखकर ऐसा लग रहा है कि दिल्ली की तरह बिहार में भी कांग्रेस अकेली चुनाव लड़ेगी।