भारत की सेना दुनिया में नंबर एक है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान से ऐसा लिया जाएगा कि उसने सोचा भी नहीं होगा। पाकिस्तान को भारत हर स्तर से तोड़ देना चाहता है। आर्थिक रूप से पाकिस्तान पर जमकर चोट पहुंचाई जा रही है। हमले की आशंका से देश को अलर्ट करने में ही पाकिस्तान को 4 अरब खर्च करने पड़ रहे हैं। मतलब बिना युद्ध के पाक की आर्थिक कमर तोड़ दी जाए। हमले की आशंका से पाक्सितान ने बॉर्डर पर सेना लगा दी है, जिस पर भी बड़ा खर्च हो रहा है। पाकिस्तान के लिए शेर आया शेर आया वाली स्थिति पैदा कर दी गई है। जैसे एक मंझा हुआ पहलवान सामने वाले पहलवान को थकाता है और फिर पटखनी देता है। ऐसे ही भारत पाकिस्तान के साथ कर रहा है। भारत रोज पाक के लिए हमले की आशंका जताता रहेगा और पाकिस्तान घबराता रहेगा। मतलब पाकिस्तान जब घुटने पर आ जाएगा तब भारत पाक पर हमला करेगा। वैसे भी पाक पर 3-4 दिन तक का जखीरा है।








