Independence Day : क्या आजादी की कीमत को समझ रहा है देश ?

Independence Day : बेमानी है देश और समाज के लिए काम किये बिना देशभक्ति की बात करना

चरण सिंह राजपूत
Independence Day : देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया हुआ है। 1947 से हर साल देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाता आ रहा है। जगह-जगह देशभक्ति के कार्यक्रम होते हैं। लालकिले के प्राचीर से प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। हर सरकार अपनी उपलब्धियों का बखान करती है। पर क्या आजादी के 75 साल बाद भी देश आजादी की कीमत को समझने को तैयार है? राजनीतिक दल तो सत्ता में ही उलझे हुए हैं पर जनता भी देश की आजादी में दिये गये बलिदान और कुर्बानी को भूलती जा रही है। जिस आजाद देश में हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उस आजादी के महत्व को समझने को तैयार नहीं।

Also Read : पानी की लहरों के बीच नदी में फहराया तिरंगा, बोले-PM मोदी- इस जज्बे को प्रणाम

Independence Day, Revolutionaries, Freedom Struggle of 1857, Rao Umrao Singh, Nutritious Food

चाहे 1947 की बात हो, अगस्त क्रांति की हो भारत छोड़ो आंदोलन की हो या फिर अंग्रेजों के खिलाफ देश के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली बगावत की। हर आंदोलन में बड़े स्तर पर कुर्बानी दी गई है। Freedom Struggle of 1857 की बात करें तो इस क्रांति के बारे में कहा जाता है कि यदि ग्वालियर, पटौदी और रामपुर रियासत ने अंग्रेजी हुकूमत के साथ मिलकर इस स्वतंत्रता संग्राम को नहीं कुचलती तो देश तभी आजाद हो गया होता। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारियों बहादुर शाह जफर की अगुआई में लालकिले पर कब्जा कर लिया था।

यहां क्लिक करके आप हमारे YOUTUBE CHANNEL से जुड़ सकते है

Independence Day, Revolutionaries, Freedom Struggle of 1857, Rao Umrao Singh, Nutritious Food

इसे देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि जिन Revolutionaries ने देश की आजादी में सब कुछ न्यौछावर कर दिया उनके परिजन फटेहाल में हैं और जो लोग अंग्रेजों के लिए मुखबिरी कर रहे थे, उनके साथ थे वे आज मजे मार रहे हंै। दरअसल आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले लोगों की संपत्ति को छीनकर अंग्रेजों ने अपने चाटुकारों और मुखबिरों को दे दी थी। यही वजह रही कि देश के आजाद होने के बाद अधिकतर संपत्ति अंग्रेजों के चाटुकारों और उनके लिए मुखबिरी करने वालों पर ही बची है।

Independence Day, Revolutionaries, Freedom Struggle of 1857, Rao Umrao Singh, Nutritious Food

देश के लिए लड़न वाले लोगों के परिजन को आर्थिक रूप से टूट गये थे। आजादी की लड़ाई में इतने बड़े स्तर पर भारतीयों पर अत्याचार हुए थे कि पेड़ों पर ही क्रांतिकारियों को फांसी दे दी जाती थी। बुलंदशहर में काला आम पर कई क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी। हालांकि दादरी रियासत के Rao Umrao Singh ने अंग्रेजों से हल तक जुतवा दिया था पर बाद में अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दे दी। मंगल पांडेय को फांसी देने से आक्रोशित होकर अंग्रेजों पर फायरिंग करने वाले धनसिंह कोतवाल के गांव के चारों ओर भोर में ही अंग्रेजों ने तोप लगा दी थी।

बताया जाता है कि सुबह अंधेरे में शौच जाते समय एक गांव के लगभग 350 लोगों को अंग्रेजों ने तोपों से भून दिया था। ये छोटे-छोटे उदाहरण हैं देश में Sardar Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev, Khudiram Ghosh and Subhas Chandra Bose जैसे न जाने कितने क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम गये थे। ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या भारत माता की जय बोल देने या फिर तिरंगो हाथ में लेकर राष्ट्रभक्त बना जा सकता है। दरअसल देशभक्ति आदमी के व्यवहार, रहन-सहन और आचरण में होनी चाहिए। यदि आप देश और समाज के किसी काम नहीं आ रहे है तो आप कितने देशभक्ति के नारे लगाते घूमे। कितने तिरंगे लेकर चलें आपको देशभक्त नहीं कहा जा सकता है। आज़ादी की लड़ाई तब फीकी पड़ जब अंग्रेजों की फूट ने देश का बंटवारा करा दिया। भारत को पाकिस्तान और भारत दो देशों में बांट दिया गया।

भगत सिंह ने कहा था कि जब तक किसान की थाली में Nutritious Food नहीं होगा तब तक देश में खुशहाली नहीं आ सकती है। ऐसे ही महात्मा गांधी ने कहा था कि जब तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक नहीं मिलता तब तक यह आजादी अधूरी है। क्या देश किसान की थाली में पौष्टिक आहार है ? क्या देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिल रहा है ? ऐसा लग रहा है कि जैसे देश में सभी योजनाएं संपन्न व्यक्तियों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हों। किसान और मजदूर तो आज की तारीख में दम तोड़का दिखाई दे रहा है।

हम बड़े जोश खरोश के Independence Day साथ मना रहे हैं पर हमें यह बात भी ध्यान देने की जरूरत है कि देश ने नये कृषि कानूनों को वापस कराने के लिए 13 महीने तक दिल्ली बार्डर पर किसानों को गर्मी, सर्दी और बरसात झेलते हुए देखा है। कोरोना काल में भले ही आम आदमी की आर्थिक स्थिति चरमरा गई हो पर अडानी और अंबानी की लगातार बढ़ी है। हम कितने भी आजाद होने के दावे करते फिर रहे हों पर यह भी जमीनी हकीकत हैै कि पाठ्यपुस्तकों में भगत सिंह को आज भी Revolutionary Terrorist पढ़ाया जा रहा है।

  • Related Posts

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    निर्णायक संघर्ष की तैयारी करें किसान : डॉ.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    • By TN15
    • September 4, 2026
    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    • By TN15
    • September 4, 2026
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    • By TN15
    • September 4, 2026
    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    • By TN15
    • September 4, 2026
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

    • By TN15
    • September 4, 2026
    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार