बलिया के अस्पताल में मरीज ने डॉक्टर के आने का समय क्या पूछ लिया कि डॉक्टर ने आते ही बाउंसरों के साथ मिलकर कूट दिया मरीज को
दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सूरज ईएनटी अस्पताल का है। एक मरीज ने डॉक्टर के आने का इंतजार करते हुए रिसेप्शन पर यह पूछ लिया कि डॉक्टर साहब कब आएंगे?”। मरीज ने 400 रुपये का शुल्क जमा किया था और घंटों इंतजार कर रहा था। कोई बताएगा कि रिसेप्शन पर क्या पूछा जाता है ? यदि मरीज अपनी समस्या नहीं बताएगा तो क्या बताएगा ? जिस डॉक्टर की मानसिकता ही मरीज को पीटने की हो, यह मरीज का खाक इलाज करेगा ?
दिलचस्प यह है कि जब मरीज ने डॉक्टर के बारे में पूछा तो मरीज को चुपचाप बैठने को कहा गया। डॉक्टर आए तो उसे चैंबर में बुलाया गया। जिस डॉक्टर को लेट आने का अफ़सोस जताना चाहिए था। मरीज का इलाज करना चाहिए था। उस डॉक्टर ने बाउंसरों को बुलाकर उसे अस्पताल के बेसमेंट में बुलाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मरीज की पत्नी ने मदद के लिए चिल्लाई, और अन्य मरीजों ने हस्तक्षेप करके उसे बचाया। गनीमत यह रही कि किसी ने यह वीडियो बना ली तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। नहीं तो कोई पूछने वाला भी नहीं था।







